विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 15 दिसंबर 2019

Dainik Rashifal 15 December 2019

मेष राशि

आज का दिन संयम व धैर्य से कार्य करने का है। आपका दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन वहीं पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहने वाला है। सामाजिक कार्य में सहयोग दें, दिन अच्छा  रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का कार्य को लेकर मानसिक दबाव बढ़ सकता है परन्तु कार्य में लाभ होने से मन प्रसन्न भी रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने के लिए आज का दिन बेहतरीन है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम है। दांपत्य जीवन में प्रेम में वृद्धि होगी तो वहीं दूसरी तरफ व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता सता सकती है। आज का दिन आपके लिए अधिक खर्चीला भी हो सकता है। प्रेमीजन के साथ चल रहे क्लेश दूर होंगे। दिन भागदौड़ भरा रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन कार्य और व्यवसाय के मामले में बेहतरीन है। आप सभी चुनौतियों का सामना डटकर करेंगे। आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, मौसम सम्बंधित कोई छोटी मोटी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए काफी शानदार है। आपके सभी कार्य योजना अनुसार पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन में समरसता आएगी। मित्रों से मुलाकात के योग हैं।

तुला राशि

आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आज के दिन आप कहीं बाहर किसी यात्रा पर  घूमने की योजना बना सकते हैं। दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। भाई-बहनों व मित्रों से मतभेद होने की संभावना है, अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।
 
वृश्चिक राशि

आज आपको आत्मविश्वासी बनने की आवश्यकता है। मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि

युवाओं के करियर के लिए आज का दिन बेहतरीन है। वहीं व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें, कोई पुराने रोग भी उभरकर कर सामने आ सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आएगा। व्यापार के क्षेत्र में लिए गए निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। मानसिक तौर पर अशांति व घबराहट की अनुभूति हो सकती है। प्रेमीजन से आकर्षण बढ़ेगा।

कुंभ राशि
आज आपकी बुद्धिमता और वाकपटुता आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने का कारक बनेगी। किसी बड़ी खुशखबरी के मिलने के आसार हैं। प्रेम प्रसंगों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। दिन मंगलकारी रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन व्यस्तता से भरा पूरा रहेगा। आज आपको अपने परिवार से दूर कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने प्रियतम को खुश रखेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।