विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 14 जुलाई 2020

Dainik Rashifal 14 July 2020 Horoscope

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में खूब मन लगाकर कार्य करेंगे। आज आपका दिल खुश रहेगा, मन प्रसन्न चित्त है। आप अपने सभी रिश्ते को बेहतरीन तरीके से निभा पाएंगे जिससे कार्यक्षेत्र से लेकर आपके सभी रिश्ते नाते भी बढ़िया बने रहेंगे। कारोबार में आज आपको बेहतरीन नतीजे की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा, आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिनमान सुखद एवं खुशियों से भरा है। आज के दिन भर का अनुभव आपका बढ़िया रहेगा। सेहत के मामले में भी दिनमान बढ़िया साबित होगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किंतु स्वास्थ्य के मामले में स्थिति कुछ ठीक नहीं है, अपनी सेहत का ख्याल रखें, खान-पान में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को शामिल करें, पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद वार्तालाप होगी, आप कहीं टूर आदि पर जाने हेतु योजनाएं बनाएंगे। वृषभ राशि के जातक आज अपने जीवनसाथी के लिए कोई विशेष उपहार ला सकते हैं। मॉडलिंग से जुड़े लोगों के पास किसी विशेष कंपनी की ओर से ऑफर आएगा। पिता की सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होंगी, हालांकि आपको अभी और अधिक ध्यान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी, जीवन साथी की मदद से कार्यक्षेत्र में अटका हुआ कोई कार्य बन सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य प्रतीत होगा।

ये भी पढ़ें: नाग पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त

मिथुन राशिफल

दिन कुछ ठीक नहीं है, मन चिंतित रहेगा। किसी बात को लेकर दुविधा जनक स्थिति में रहेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए नई मुसीबत ला सकता है, अतः छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, तुरंत उपचार करवाएं। हालांकि पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, घर-परिवार में स्वादिष्ट मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दोपहर के बीतने के बाद अचानक कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग आदि को सेहत से जुड़ी बड़ी समस्या आ सकती है, अतः सचेत रहे और स्वयं तथा अपने अपनों का खास ख्याल रखें। ग्रह गोचर के अनुसार आपके परिवार पर स्वास्थ्य के मामले में समस्या आने की आसार लग रहे हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में दूरियां खलेंगी।

कर्क राशिफल

आप अपने कार्यों में जल्दबाजी ना करें। मन में चल रहे भिन्न-भिन्न विचारों को विराम दें। एक साथ कई कार्यों का बोझ न लें। एक बार में एक ही कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें, तभी आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। यह आवश्यक नहीं कि अधिक मेहनत से ही कार्य में पूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है, आपको अपनी बौद्धिकता एवं चालाकी का भी प्रयोग करने की आवश्यकता है। आलस्य से बचें, समझदारी का रास्ता अपनाएं। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है, आपको अपने लक्ष्य के अनुरूप और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है, हालांकि आप इसे निभाने में सफल रहेंगे। घर के सभी जन आपसे प्रसन्न है, आप सभी का बेहतरीन तरीके से ख्याल रखेंगे। किंतु ध्यान रहे अपनों का ख्याल रखते-रखते कहीं आप अपनी आवश्यकताओं को ना भूल जाए, अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। खानपान में सुधार करें।

ये भी पढ़ें: 14 जुलाई 2020 का दैनिक पंचांग

सिंह राशिफल

मनोअनुकूल दिन व्यतीत होगा। योजनाबद्ध तरीके से आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी, तो वहीं कार्यक्षेत्र को लेकर किसी से मनमुटाव भी हो सकता है। सहकर्मियों से प्रेम बरतने की चेष्ठा करें, किसी से बिना बात वाद-विवाद ना करें। आज आपके मान-सम्मान में कमी आने के सम्भावना है। घर के छोटो से मुँह न लगें, कलह-क्लेश व बहस से बचकर सजगता से सारे कार्य करें। स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, सेहत के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि जाहिर करेंगे, पारिवारिक तौर पर पूजा-अर्चना आदि आयोजित करेंगे। पारिवारिक वातावरण कुछ ठीक नहीं है, घर में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार में लाभ के योग बने रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद भी आप अपने घर-परिवार हेतु समय निकलने में सफल होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बेहतर है, आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके पुराने मानसिक तनाव समाप्त होंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी के नए-नए मार्ग खुलेंगे। पुराने खर्च में कमी आएगी। कारोबार में दिनमान बढ़िया रहेगा, आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे जिससे आपका भी मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आपको मित्रों से सहायता मिल सकती है जिससे आप उन्नति करेंगे। मित्रों की मदद से आपको कारोबार की वृद्धि हेतु कोई नया आईडिया या कोई नया पार्ट टाइम जॉब मिलेगा जिसमें आपको अधिक मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा, आपके बीच आपसी तालमेल बना हुआ है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के बीच आपसी तनाव की स्थिति बनी रहेगी, किसी छोटी बात को लेकर आप बड़ा बतंगड़ बना देंगे, अतः सावधान एवं समझदारी से पेश आएं।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों का भाग्य का सितारा मजबूत है, आज आपको भाग्य की वजह से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। कोई अटके हुए कार्य है जो लंबे समय से पूर्ण नहीं हो पा रहे थे, वह आपके अचानक से थोड़े प्रयास पर पूर्ण हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं अथवा वेतन वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप का बोलबाला स्थापित रहेगा, आपके कार्य की सभी सराहना करेंगे। कुछ दिनों से हो रहे लगातार अधिक खर्च में कमी आएगी जिस वजह से आप का मन प्रसन्नता का भाव लिए रहेगा। आपके खर्च में कमी की वजह से आप धन संचय कर पाने में भी स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण रहेगा, किसी बात को लेकर आप के बीच वैचारिक मतभेद बना बन सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दैनिक जीवन बढ़िया व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशिफल

मन में शांति बनी रहेगी। शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट आएगी। मौसम का प्रभाव ज्यादा ही असर करेगा, सर्दी, जुकाम, आदि की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। वर्तमान समय में संक्रमण का बढ़ता दर आपको आंतरिक रुप से पीड़ित कर सकता है। दिन प्रतिदिन रोग बढ़ता जा रहा है, सतर्क रहें। आज आर्थिक व्यय भी बढ़ेगा, अतः अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के मामले में दिन बेहतर नहीं है, आप के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं जिससे रिश्ते खत्म होने तक की नौबत आ सकती हैं। वहीं दांपत्य जीवन की बात करें तो दिन अत्यंत ही अनुकूल है, आज आपके आपसी सभी मतभेद दूर होंगे एवं आपके बीच की दूरियां मिटेंगी। वहीं मुनाफे के मामलों में आर्थिक तौर पर लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आपके सहकर्मी आप को तवज्जो देंगे।

धनु राशिफल

आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयत्न में लगे हुए हैं। आपके समक्ष आ रही चुनौतियों एवं समस्याओं को आप नजरअंदाज कर भविष्य के लिए टालने का प्रयत्न करेंगे। अपने रिश्ते को लेकर थोड़े विचार मंथन की स्थिति में हैं। आप अपने स्वजनों से जुड़े रिश्तो को लेकर आत्म निरीक्षण कर कोई निर्णय लेने के हालात में है। आज आप अपने जीवन के कुछ अहम निर्णय लेने के लिए मन बना रहे हैं जिसके लिए आप अपने दिल की बात को सुनने एवं परखने का प्रयत्न कर रहे हैं। आप अपनी आंतरिक चेतना पर विश्वास करें, यही आपके लिए सर्वोत्तम है। इससे आपको भविष्य में पछतावे का एहसास नहीं होगा। आज अपने समय को लेकर कोई नई दिनचर्या निर्धारित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातको के बीच आपसी समझ विकसित होगी, आप किसी तथ्य को लेकर विचार कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी है। आज आप भविष्य से जुड़े कोई प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष फैसला ले सकते हैं। किसी ऐसी जन से मुलाकात होगी जिसका आश्वासन आपके भविष्य का निर्धारण कर सकता है। आप उनकी बातों को तवज्जो देंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग बना रहेगा। किसी भी नए कार्य हेतु श्रेष्ठ जनों से परामर्श करें एवं माता-पिता की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक जीवन विचारणीय व्यतीत होगा। आप किसी गहन चिंतन-मंथन की स्थिति में लगे हुए है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी के सहयोग से आपके कोई कार्य बन सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है, आपके बीच भविष्य संबंधी मुद्दों को लेकर तकरार हो सकती है, अतः समझदारी से प्रेम पूर्वक समस्याओं को सुलझाने की चेष्टा करें।

कुंभ राशिफल

अपनी वाणी पर संयम बरतें, आपकी वाणी आपके कार्यक्षेत्र में ही नही अपितु पारिवारिक जीवन तरक्की को बाधा पहुंचा सकती है। अपने उच्च अधिकारियों से फिजूल की बहस ना करें, उनकी बात को समझ कर अपने कार्यों में सुधार लाने की चेष्टा करें। अपने आलस्य का परित्याग कर मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यों में समय एवं अनियमितता का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में आपका खूब मन लगेगा। आज आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी, निवेश आदि में लंबे समय से अटके हुए आपके धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। कला आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही खुशनुमा रहेगा, आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल है, आपको घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करने का  बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत में बढ़ोतरी करें एवं पारिवारिक सुखों का आनंद उठाएं।

मीन राशिफल

आज आप का समय अपने दोस्तों के बीच बीतेगा, अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती मौज करेंगे। साथ में कहीं दूर घूमने जाएंगे और पार्टी करेंगे। मीन राशि के कारोबारियों को अचानक कहीं से धन लाभ मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु योजना बना रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद एवं उनका परामर्श अवश्य लें। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र हेतु व्यापक दृष्टिकोण कर पाएंगे एवं सभी कार्य मंगल ही मंगल होंगे। आज का दिन अत्यंत ही लाभदायक है, आपके पुराने अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, घर में थोड़ी गर्मा-गर्मी बनी रहेगी जिस कारण आपका भी मन अशांत एवं स्थिर रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने हेतु आप आगे आएंगे। आज आपके धन लाभ के कई नई मार्ग खुल सकते हैं। किसी भी कार्य को करने में सतर्कता एवं सावधानी बरते, जल्दबाजी में किए जा रहे कार्यों में असफलता मिलने की संभावना है। आज आप अपने मस्तक पर तिलक लगाकर निकलें।