विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

10 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 10 January 2020

आज पौष मास की पूर्णिमा तिथि है एवं दिन शुक्रवार है। इस अवसर पर आज 3 शुभ योग बन रहे हैं। आज सूर्य और चंद्रमा की आपसी स्थिति से इंद्र योग बन रहे हैं तो वहीं आर्द्रा नक्षत्र से पद्म योग है। तो आज एक दिन तिथि, वार एवं नक्षत्रों से मिलकर सर्वार्थसिद्धि याेग बन रहा है।

इतने योगों के चलते आइये जानते हैं कि  आज 10 जनवरी 2020 का दिन सभी 12 सितारों के लिए कैसा समय लाएगा। आज के इस भविष्यफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। इस राशिफल की गणना सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह-नक्षत्रों के स्थान, दिन एवं तिथि का विश्लेषण कर की गयी है। तो आइये देखें आज का राशिफल क्या कहता है आपके भाग्य के सितारे के बारे में।

मेष राशि

दिन मध्यम है। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। शत्रु पक्ष आप पर हावी रहेगा। कार्यभार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बावजूद भी मन के अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।

वृषभ राशि

आर्थिक मामले में दिन उतार-चढ़ाव वाला है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। तो वहीं किसी कारणवश आर्थिक क्षति भी हो सकती हैं। घर में चोरी होने की भी संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें।

मिथुन राशि

दिन आपके अनुकूल है। आपको अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। किसी भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। आर्थिक मामलों में दिन बेहतर है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि

आवेश में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आत्मविश्वास बनाए रखने की सख्त आवश्यकता है। कानूनी मामलों में दिन बेहतर है, फैसला आपके पक्ष में रहेगा। वहीं आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

दिन मध्यम फलदायी है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। अपने समय को व्यर्थ में ना गवाएं। प्रेम प्रसंगों में कोई छोटी मोटी परेशानी आ सकती है। वहीं पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेंगी।

कन्या राशि

किसी से वाद-विवाद हो सकते हैं। घरेलू रिश्तो में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। यात्रा के योग है। स्वादिष्ट व्यंजनों के पान का अवसर प्राप्त होगा। आप के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता प्राप्ति का है।  कारोबार से जुड़े लोगों के लिए लाभ के आसार हैं। वहीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल बेहतर है। अपनों का साथ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

कारोबार में मुनाफे होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं आर्थिक निवेश के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

धनु राशि

कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं। कारोबार में अचानक मुनाफे हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि

राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी लोक ख्याति बढ़ेगी। वहीं आपके आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार का सहयोग सदा बना रहेगा।

कुम्भ राशि

वक्त आपकी परीक्षा लेगा। अनेकानेक उलझने सामने आएंगी लेकिन आपको उनका डटकर सामना करना होगा। शत्रु पक्ष भी आप पर हावी रहेंगे। वही पारिवारिक स्थिति बेहतर हैं। जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि

आज आप अपना मनपसंद कार्य करेंगे। कारोबार में दिन बेहतर रहेगा।  लोग आपको तवज्जो देंगे। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।