विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 30 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 30 September 2020 Horoscope

मकर राशि

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके लाभ होने के पूरे-पूरे आसार नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर दिन मिश्रित तौर पर आपका दिन फलदायक रहेगा। थोड़े बहुत खर्च भी बने रहेंगे किंतु इन सभी से आप के आर्थिक पक्ष पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आप अपनी रुचि दर्शाएंगें। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में आपका आज का दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। कारोबार में भी बढ़िया परिणाम की प्राप्ति कर सकते हैं। भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे जिस वजह से आपको कम मेहनत के बाद भी सफलता आसानी से प्राप्त हो जाएगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया ही रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य किसी तथ्य को लेकर निराशाजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है, संभवत किसी अन्य की वजह से आप के मध्य वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाए।

कुंभ राशि

आज आपकी सेहत की स्थिति बढ़िया है जिससे आपका मन भी प्रसन्न उचित रहेगा। इसकी वजह से आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। खुश मन से किए गए कार्यों के भी सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने गृहस्थ जीवन को खुशहाल व सुखद बनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्रति अपनी ओर से प्रेम व अपनापन की भावना दर्शाते हुए उनकी देखरेख करेंगे जिससे आपके रिश्ते और भी अधिक प्रगाढ़ होंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों जातको द्वारा दिन को खूबसूरत बनाने हेतु कुछ नया किया जा सकता है, प्रियजन भी आप के प्रति प्रेम स्नेह त्याग व समर्पण की भावना दर्शाएगें। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता पूर्वक सभी कार्यों को सफलता तक ले जाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने शत्रुओं से सावधान रहें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप फिजूल के तत्वों के संबंध में बार-बार विचार कर स्वयं को खुद ही चिंतित कर लेंगे। कारोबार की स्थिति बढ़िया बनी रहेगी। आप अपनी ओर से किए गए प्रयास व पुराने तजुर्बे की बदौलत बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आपका अनुभव आपके कार्यों को संपन्न करने में बहुत ही महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा। आपकी आमदनी की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको अपनी ओर से सतर्कता व सावधानी बरतने की आवश्यकता है, संभवत शाम ढलते-ढलते आपके प्रियजन आप के प्रति किसी तथ्य को लेकर नाराजगी की भावना प्रकट कर दें।