विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 24 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 24 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदाई रहने वाला है। आज आप स्वयं को काफी व्यस्त महसूस करेंगे। आप मानसिक तौर पर परेशानियों की अनुभूति करेंगे, हालांकि आपके आगे बढ़ने के मार्ग भी प्रशस्त हो रहे हैं। आपको अपने जीवन में उन्नति की प्राप्ति हेतु उचित मार्ग दिखेंगे। वहीं कारोबार में बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपको अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा आप अपने सहकर्मियों से पीछे रह सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जबकि प्रेम जीवन में खुशियों से भरे अनुकूल लम्हें आएंगे, आपका रिश्ता पहले की अपेक्षा और भी अधिक गहरा होता चला जाएगा। आज पारिवारिक जीवन सामान्य ही रहने वाला है, घर परिवार का वातावरण अन्य दिनों की भांति ठीक-ठाक व्यतीत हो जाएगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए ठीक ही रहने वाला है।

मकर राशि

दिनमान काफी बढ़िया रहने वाला है। आप हर प्रकार की सुख सुविधाओं का भोग करेंगे जिससे आनंद की अनुभूति होगी। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होने वाली है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा, हालांकि आज आपको जीवनसाथी के साथ वार्तालाप अथवा समय व्यतीत करने का कुछ खास अवसर प्राप्त नहीं होगा। कारोबार के मामले में आज का दिनमान काफी बढ़िया रहने वाला है, आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज आपके प्रिय जन आप से प्रफुल्लित रहेंगे। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक रुचि ले सकते हैं जिसमें आप भी अपनी भागीदारी भी निभा सकते हैं। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के स्थानांतरण के योग हैं। सेहत के मामले में पहले की अपेक्षा बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे, फिर भी आपको अपना ख्याल रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है। हालांकि आज आप स्वयं को मानसिक तनाव के बीच महसूस करेंगे। दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, कई मामलों में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। वहीं आर्थिक मामलों में दिनवान काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके लाभ होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। पुराने अटके कार्य बन जाएंगे। सभी पुरानी समस्याओं व चुनौतियां से जूझ कर आप सफलता को हासिल कर पाने में सफल होंगे। भाग्य पक्ष आज आपका मजबूत रहने वाला है, अतः कार्यों में आपको अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। आज धार्मिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं कारोबार के मामले में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, बढ़ोतरी व उन्नति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रेम भरा रहने वाला है, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप स्वयं को शारीरिक व मानसिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दूसरी तरफ आपकी कमाई में बढ़ोतरी होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। अर्थात आपकी आमदनी की स्थिति सामान्य बनी रहने वाली है, अतः आपको अपने आर्थिक तथ्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं सकती है, आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक संभल कार्य करने की आवश्यकता है, संभवतः सहकर्मियों में किसी से वाद-विवाद आदि के हो जाने की आशंका है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से भरा रहेगा, जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा ही रहने वाला है। आज आपका धार्मिक क्रियाकलाप पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यों में खूब मन लगेगा।