विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 24 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 24 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान ठीक-ठाक ही रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। आप प्यार भरी कुछ मीठी-मीठी बातें करेंगे जिससे आपके रिश्ते में घनिष्ठता आएगी एवं प्रेम बढ़ेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी उत्तम रहने वाला है, आपके रिश्तों  में गहराई व प्रेम के साथ-साथ समझदारी भी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों के प्रयास लाभ दिला सकते हैं। आपके  मुनाफे के बढ़िया योग बन रहे हैं। आज आपके कार्य की सराहना होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी आज का दिन मान बढ़िया साबित होगा, आपके कार्य का विस्तार होगा। वहीं सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, अतः स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप अपने विरोधियों पर हावी होंगे, उनके द्वारा किए जा रहे हैं आपके विरुद्ध सभी प्रयास असफल हो जाएंगे। आज मानसिक रूप से आपके ऊपर कोई तनाव हावी रह सकता है, ख्याल रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहने वाला है। किंतु अपनी सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इन दिनों के खर्च में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं वैवाहिक जीवन थोड़ा तनाव रहने वाला है, आप के मध्य किसी बात को लेकर थोड़ा वाद-विवाद बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत की स्थिति ठीक नहीं है जो आपके मन को परेशान करेगा, साथ ही स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से जीवनसाथी भी थोड़े चिड़चिड़े रहेंगे, उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है, आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप अपने विरोधियों पर हावी हो रहेंगे, उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास असफल हो जाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मान लाभकारी साबित होगा। पढ़ाई लिखाई में विद्यार्थियों का आज मन लगेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन काफी अनुकूल रहेगा, आपके सभी कार्य स्वयं ही शीघ्रता पूर्वक बनते चले जाएंगे। आपका मन फ्रेश और एक्टिव रहेगा। आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। आज आप काफी रोमांटिक मूड में भी नजर आएंगे और इसके साथ-साथ आपको अन्य कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन खुशियों से भरा व्यतीत करेंगे। आज के दिन आप अपने प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपका दिनमान बढ़िया रहेगा, किंतु पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्याएं बनी हुई है। माता पिता के स्वास्थ्य की स्थिति में भी गिरावट आ सकती है, अतः उनका विशेष तौर पर ख्याल रखें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में अपने अधिक से अधिक समय दें। आज कुछ लोगों द्वारा आपकी संपत्ति पर विवाद खड़ा करना करने की कोशिश की जा सकती है, अतः आपको इन सभी मसलों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। समझदारी बरते और सोच समझकर कदम उठायें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...