विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 16 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 16 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

दिन मध्यम रहेगा। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं, सर्दी-जुकाम आदि से परेशान रह सकते हैं। मौसमी प्रभाव आप पर अपना कुछ ज्यादा ही प्रभाव दिखाएगा। हालांकि दिन में  स्थिति ठीक ही रहेगी। मन तरोताजा  लगेगा। कुछ नया सीखने का मौका प्राप्त होगा, आप इसके लिए जिज्ञासु भी रहेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी, आप अपनी संतान के साथ बैठ कर बात करने की कोशिश करेंगे जिससे पुराने द्वेष व मनमुटाव समाप्त होंगे एवं रिश्तो में स्नेह व प्रेम भाव बढ़ेगा। वहीं आमदनी के क्षेत्र में दिन बेहतर है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में दिन मध्यम है, लेकिन दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए यह दिन काफी अनुकूल है। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से रहने की आवश्यकता है, वे आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे है। साथ ही आज आप वाद विवाद से बचने का प्रयत्न करें अन्यथा कार्य क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि

आप अपने कार्यों में जल्दबाजी ना करें। मन में चल रहे विचारों को विराम दें। एक बार में एक ही कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें, तभी आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। यह आवश्यक नहीं कि अधिक मेहनत से ही कार्य में पूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है, आपको अपनी बौद्धिकता एवं चालाकी का भी प्रयोग करने की आवश्यकता है। समझदारी का रास्ता अपनाएं, आलस्य से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है, आपको अपने लक्ष्य के अनुरूप और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है। हालांकि आप इसे निभाने में सफल रहेंगे। घर के सभी जन आपसे प्रसन्न है, आप सभी का बेहतरीन तरीके से ख्याल रखेंगे। किंतु अपनों के साथ साथ अपना भी ध्यान रखें, आप अपनी आवश्यकताओं को ना भूल जाए। सेहत का भी ख्याल रखें, खानपान में सुधार करें।

सिंह राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | कार्यक्षेत्र को लेकर मन में चिंतन-मंथन की स्थिति रहेगी। किसी प्रोजेक्ट के कार्यो को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। आज किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें, कोई भी बड़ा फैसला किसी अनुभवी अथवा घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह के बाद ही ले। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, आज आपको अपने प्रेमीजन के साथ वक्त बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपके रिश्ते को मजबूत बनायेंगे। आर्थिक आमदनी का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। थोड़ा सोच समझकर ही कार्य करें। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है, इसलिए आपको अपने क्रोध पर संयम रखने की जरुरत है। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। सेहत का ख्याल रखे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...