विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

8 अगस्त 2020 राशिफल, इन लोगों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

8 August 2020 Rashifal Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज किसी बात को लेकर आप की मन में तनाव बना रहेगा। आप अपने भविष्य से जुड़े पक्षयों के संबंध में सोचकर काफी चिंतित व दुखी नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। घर परिवार में स्वजनों का आगमन होगा जिस वजह से आपका अधिक समय घर परिवार के साथ व्यतीत होगा। किंतु कहीं ना कहीं आपके मन में कई विचारों का सैलाब मंडरा रहा है। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन मान ठीक-ठाक रहने वाला है, आप अपने सहकर्मियों से मदद लेने की चेष्टा में रहेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातक अपने जीवन में आने वाली बाधाओं के संबंध में मिलकर विचार करेंगे एवं अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एक दूसरे के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेंगे। आज आपको माता जी की ओर से प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा। वहीं घर में भाइयों से थोड़ी नोकझोंक हो सकती, रिश्तो को सहेज कर आगे बढ़े, सब सामान्य हो जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के धैर्यशीलता में आज कमी रहेगी। स्वयं को मानसिक रूप से कमजोर ना महसूस होने दे। चुनौतियों का डट सामना करें। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जबकि आपके स्वयं के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। सर्दी जुकाम बुखार आदि संभवत हो सकता है। मौसमी प्रभाव आप पर हावी होगा। वायरल आदि  से बचना अत्यंत आवश्यक है। अपने खान-पान में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को भी शामिल करना जरूरी है अन्यथा पेट से संबंधित कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। इन सब पर ध्यान दें अन्यथा संकट का बादल जीवन रेखा पर भी मंडरा सकता है। वहीं कारोबार विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे, लाभ के अवसर मिलेंगें। आर्थिक उथल-पुथल के चलते वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के यात्रा के योग है किन्तु यात्रा के लिए यह दिन शुभ नहीं है। आज किसी अनहोनी दुर्घटना आदि के होने की संभावना है। घर से ही अपने कार्य भार का संचालन करने की चेष्टा करें। स्वजनों के प्रति आपके अंदर प्रेमभाव विकसित होगा। अपनों के लिए कोई बड़ा त्याग कर सकते हैं जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके स्वजनों के मन में आप के प्रति प्रेम एवं सम्मान बढ़ जाएगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा, वे आपके सभी कार्यों में आपका साथ देंगे जिससे आपकी हिम्मत एवं हौसले में बढ़ोतरी होगी। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है, उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखें। अगर आपकी माताजी आपसे दूर है, तो दूरियों का एहसास मन को दुखी कर सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है। आपकी पुरानी नोकझोंक समाप्त होंगी एवं एक दूसरे के प्रति आपको प्यार पनप आएंगे जिससे आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। स्वजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वातावरण कुछ ठीक नहीं है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...