विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 अक्टूबर 2019 राशिफल

7 October 2019 Rashifal

मेष राशि

नए कार्यों का भार आपके मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों को दूर करने का हल मिलेगा। अभी किसी महत्वरपूर्ण बात पर निर्णय ना लें। गृहस्थ जीवन सुख शांति भरा रहेगा। घर के लोगों के साथ शाम को किसी मंदिर में जा सकते हैं। मित्रों से रिश्ते सुधरेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लव पार्टनर से आप अपने मन की भावनाओं को साँझा सकते हैं।

वृषभ राशि

आज मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आर्थिक हालात सुधरेंगे। कोई नयी गाड़ी खरीदने के योग हैं। नौकरी-पेशे से जुड़े लोगों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। करीबी लोगों का साथ मिलेगा। किसी मरम्मत के काम पर खर्चा हो सकता है।

मिथुन राशि

सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक कार्य से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा के दम पर कुछ अच्छा कर सकते हैं। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निराशा मिल सकती है। न्यायालय से सम्बंधित मामलों पर अभी कोई निष्कर्ष नहीं मिल पायेगा। संतान स्पोर्ट्स में अपना समय बिताएगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की तरफ से कोई आमंत्रण आ सकता है। प्रेम सम्बन्ध बेहतर होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों के लिए आज का खुशियों भरा रहेगा। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। घरवालों के साथ आज मंदिर जा सकते हैं। कार्यालय में साथ काम करने वालों का साथ मिलेगा। धन के खर्च की अधिकता रह सकती है।

सिंह राशि

धन सम्बंधित दिक्कत हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी दोस्त के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके किये गए कार्य की तारीफ होगी। कोई कर्ज लेना पड़ सकता है। छात्रों की पढ़ाई में रूचि रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा परिवार में कोई कलह हो सकती है। वाहन या संपत्ति में निवेश करने के लिए अच्छा समय है।

कन्या राशि

नए सामाजिक संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे एवं अधीनस्थ कर्मचारियों का साथ मिलेगा। सेहत पर आज कुछ धन व्यय हो सकता है। किसी प्रतिस्पर्धा के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। किसी करीबी की आप कोई मदद कर सकते हैं।

तुला राशि

लोगों आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नए लोगों से संपर्क आपके लिए कारोबारी सन्दर्भ में लाभदायक होगी। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन बहुत ही शानदार है। प्रेम-सम्बन्धो में आज एक दूसरे के प्रति झुकाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ कोई नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए दिन सामान्य रहेगा। बेकार के खर्च हो सकते हैं। न्यायालय में चल रहे मुकदमे सुलझने में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कारोबारी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है लेकिन आपको पीछे नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा से जुड़े जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पारिवारिक सम्बन्ध आनंदमय रहेंगे। किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

व्यापारिक यात्रा आपके पक्ष में हो सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों की आज पद में तरक्की हो सकती है। आर्थिक हालात सुधरेंगे। नए सामाजिक संपर्क जुड़ेंगे। संपत्ति निवेश के लिए समय सही है। किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। पारिवारिक स्तिथि मजबूत होगी। नया प्रेम सम्बन्ध बनाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

मकर राशि

नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों के लिए आज दिन शुभ है। व्यापारिक लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापिस आ सकता है। प्रेम-सम्बन्ध में आज एक नया पड़ाव आप तय कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। ऑफिस के कार्यों को लेकर आज व्यस्त रहेंगे।

कुंभ राशि

किसी करीबी व्यक्ति की सेहत को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है जिनके स्वास्थ्य पर होने वाले व्यय थोड़ा तनाव दे सकते हैं। दिया हुआ पुराना कर्ज आज मिल सकता है। पारिवारिक रिश्ते खुशियों भरे होंगे। नई नौकरी के मौके मिलेंगे। कारोबारी सन्दर्भ में की जाने वाली यात्रा से फायदा मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। परिवार वालों के साथ नजदीकी मंदिर जा सकते हैं।

मीन राशि

आय के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को मजबूत निष्कर्ष मिलेंगे। नई गाड़ी खरीदने के योग हैं। कोई मानसिक तनाव स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। लव सम्बन्ध अच्छे होंगे। घरवालों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।