विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 अक्टूबर 2019 राशिफल

3 October 2019 Rashifal

मेष राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी से जुड़े लोगों को अधीनस्थों का साथ मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक रिश्तों से दूरी रखें अन्यथा पारिवारिक जीवन में संकट पैदा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के लिए अभी यह समय अनुकूल नहीं है। सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, एहतियात बरतें।

वृषभ राशि

भाग्य के सहयोग से आज का दिन लाभकारी साबित होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। विदेशी यात्रा के संयोग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं जिससे तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि

व्यापारिक तौर पर आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए संपर्क से लाभदायक लेन-देन हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से माता-पिता के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानियों भरा रहेगा। नौकरी करने वालों को पद में उन्नति मिल सकती है। छोटे भाई-बहनों के जीवन को लेकर तनाव का माहौल रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यर्थ के खर्चों से बचें। आज किसी नयी संपत्ति में निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा। आप से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों को खुश रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता द्वारा दी गई राय आपकी जिम्मेदारियों को निभाने में कारगर साबित होगी।

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उत्साह भरा रहेगा। किसी बड़े काम का दायित्व आपको दिया जा सकता है। आर्थिक स्तिथि में सुधार हो सकता है। संपत्ति सम्बंधित लेन-देन लाभकारी रहेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि

आज का दिन बहुत बढ़िया गुजरेगा। आर्थिक स्तर पर यह समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार से जुड़ी चिंता हो सकती है। प्रेम-सम्बन्धो के लिए यह समय सकारात्मक साबित होगा। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

तुला  राशि

आज कोई शुभ सन्देश मिलेगा। किसी पुराने मसले के कारण कुछ तनाव हो सकता है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नई चुनौती से सामना हो सकता है। किसी संपत्ति से सम्बंधित निवेश अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आपके रोजमर्रा के काम पूर्ण होंगे। कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई में रूचि रहेगी। पारिवारिक सहयोग से आपको लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि

आपका सही व्यवहार आज आपकी किस्मत चमका सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कोई नयी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहे। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा तनाव वाला रहेगा। अगर किसी नयी योजना पर कार्य कर रहे हैं तो उसका फल मिलने में अभी थोड़ा समय और लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा उदासी भरा होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में बेकार के बहस से बचें।

कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य गुजरेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है। अपने भेद किसी को भी ना बताएं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी रचनात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सफल साबित हो सकता है। देश से बाहर रहने वाले किसी परिचित से आज मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशियों भरा रहेगा। प्रेम-सम्बन्ध के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है।