विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 सितम्बर 2019 राशिफल

13 September 2019 Rashifal

मेष राशि

आज के दिन किस्मत आपके साथ है। आपके सभी कार्य फलदायी साबित होंगे। अगर आप किसी अतिरिक्त आमदनी के स्रोत की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नौकरी, कारोबार, विद्या आदि सभी क्षेत्रों में आज अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि

परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। नौकरी करने वालों को आज उन्नति मिलने की संभावना बन रही है।  कारोबार के लिए नई योजनाएं फलदायी साबित होंगी। व्यवसाय सम्बंधित यात्रा खास साबित नहीं होगी।

मिथुन राशि

कारोबार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। किसी तय काम को करने के लिए आज भाग्य साथ देगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करेगी जिससे आप को उन पर नाज होगा। आज किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। अत्यधिक व्यय से बचें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

आर्थिक दृष्टि से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा परन्तु आज किसी भी नए काम की शुरुआत ना करें। लम्बी यात्रा से बचें। क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिवार में किसी नजदीकी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

आज के दिन सिंह राशि वालों को सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा।  रचनात्मक क्षेत्र जैसे साहित्य, लेखन अथवा संगीत से सम्बंधित लोगों को अपना हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन आज खुशहाल होगा। अविवाहितों के जीवन में किसी नए प्यार का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि

पारिवारिक तौर पर आज का दिन सुखमय रहेगा। मन में बसी कोई कामना पूरी हो सकती है। दुश्मनों पर विजय हासिल होगी। कामयाबी में बढ़ौतरी होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी।  कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नए-नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर लाभकारी सिद्ध होंगे।

तुला राशि

सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में रूचि रहेगी। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। आपके द्वारा प्रस्तुत विचारों की तारीफ होगी। किसी ही संपत्ति में निवेश करने से पहले भली-भांति विचार अवश्य करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज नए आय के स्रोत बनने की आशा है। पारिवारिक जीवन में मन-मुटाव से मन विचलित रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

धनु राशि

पारिवारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी नजदीकी का घर में आगमन होगा।  कारोबारी मामलों में कुछ तनाव पैदा हो सकता है, संयम रखें। किसी भी जोखिम भरे आर्थिक फैसले ना लें। मानसिक तौर पर आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा।

मकर राशि

आज के दिन आर्थिक लाभ होगा। क्रोध से बचें अन्यथा तनाव हो सकता है। पुराना रुका हुआ धन मिलेगा। किसी यात्रा का प्रबल योग बन रहा है। खुद पर भरोसा रखकर ही आज के सभी कार्य करें। परिवार में अस्वस्थ व्यक्ति की सेहत में सुधार होगा।

कुंभ राशि

आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशियों भरा रहेगा। आर्थिक हालत सुधरेगी एवं पुराना दिया हुआ उधार भी आपको जल्दी ही वापिस मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य की वजह से आज आप अपने आप में एक नए उत्साह को महसूस करेंगे।

मीन राशि

रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी का परोपकार करने पर भी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है। साहित्य एवं कला से जुड़े लोगों को उनके कामों के लिए सराहना मिलेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। पैसों के लेन देन से बचें।