विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल: 12 सितम्बर 2019

12 September 2019 Rashifal

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। किसी नई योजना को लेकर आपके मन में एक गजब की शक्ति संचारित रहेगी। कोई पुराना अटका हुआ काम आज पूरा होने की संभावना है।  बेकार के तनाव से बचें, इससे आपके काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तरक्की से जुड़ा कोई मौका आज आपके हाथ लग सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त गुजरेगा। पुराने पड़े अधूरे काम पुरे होंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कारोबार से सम्बंधित हों चाहे नौकरी से, सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है, एहतियात बरतें। नए प्यार का जीवन में आगमन हो सकता है। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। संपत्ति से जुड़े किसी भी प्रकार के विवादों से बचें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए यह अच्छा समय है परन्तु पहले  उसकी प्लानिंग अच्छे से कर लें। माता-पिता से सम्बन्ध सुधरेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज स्वास्थ्य में थोड़ी सुस्ती, सर दर्द अथवा हल्का बुखार जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। मसालेदार तथा ज्यादा तेल वाले भोजन से दूरी रखें। नौकरी करने वालों के लिए प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। आज भाग्य आपका साथ देगा। अपने लव पार्टनर के साथ आज आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई पारिवारिक तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए रिश्तों का ख्याल रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज किसी किये गए कार्य से कोई लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम-सम्बंधित सभी स्तिथियां आपके पक्ष में हैं, इसलिए अपने प्यार को इजहार करने का मौका मिल सकता है। अपने मित्रों और सगे-संबंधियों से अनुकूल सहयोग मिल सकेगा। आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई मानसिक तनाव रह सकता है।

कन्या राशि

अपने शत्रुओं पर विजय पाने के लिए आज अनुकूल दिन है। किसी शुभ समाचार से मन में खुशियों की लहरें दौड़ उठेंगी। पारिवारिक परेशानियां दूर होने की संभावना है। आज भाग्य के साथ की वजह से अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आलोचकों पर ध्यान ना दें। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं ये बदलाव शुभ साबित हो सकता है। स्वास्थय सम्बंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है इसलिए ध्यान रखें।

तुला राशि

दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।  अगर आप कोई यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। अपने आप पर भरोसा रखें और किसी भी प्रकार का खुद फैंसला लें। किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीद या बेचने से सम्बंधित कार्य को अभी ना करें। पिता के स्वास्थ्य के लिए आज समय अनुकूल नहीं है इसलिए उनका ख्याल रखें। भौतिक सुख-साधनों पर धन व्यय होगा।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन कारोबार में लाभ होने की संभावना है। संतान सम्बंधित परेशानियां कुछ कम होंगी। नौकरी करने वालों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। पेट से सम्बंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचें, इससे मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशि

कार्य सम्बंधित यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। माता-पिता की सेवा करें, अनुकूल फल प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकते हैं, किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। पेट अथवा हृदय से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, अपना ख्याल रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज प्रेम-सम्बंधित परिस्थियां अनुकूल रहने वाली हैं। नौकरी करने वाले अलग से कोई खुद का कारोबार शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं, समय अनुकूल है इसलिए यह आर्थिक लाभ के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक गुजरेगा। किसी बात को लेकर मन में कोई परेशानी रहेगी। बेकार के खर्चों से बचें, नुक्सान हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज कोई नए कार्य को करने के लिए बहुत ही शुभ दिन है। अगर आप करियर से जुड़ा कोई कोर्स कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिलने की संभावना है। आज तन और मन से आप खुशी महसूस करेंगे। अचानक कोई धन लाभ हो सकता है जिससे मानसिक परेशानियां कम होंगी। अपने प्रेम-सम्बन्धो को थोड़ा समय देने की आवश्यकता है।  परिवार के सदस्यों द्वारा आपको आपके कार्यक्षेत्र में सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि

आज के दिन किसी को उधार ना दें। धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। कार्य की वजह से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी भी तरह के लोभ से बचें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। कोई पारिवारिक समस्या आ सकती है इसलिए किसी भी तरह के मतभेद से बचें।