विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 अक्टूबर 2019 राशिफल

12 October 2019 Rashifal

12 अक्टूबर 2019 का दिन किन राशियों के लिए लाएगा शुभ समाचार, आइये जानते हैं इस दिन के राशिफल के माध्यम द्वारा।

मेष राशि

मिले हुए अवसर का सदुपयोग आपके लिए लाभकारी होगा। अनावश्यक व्यय में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आर्थिक तंगी आ सकती है। कारोबार मिलाजुला रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके हित में अच्छी साबित हो सकती है। सामाजिक लोकप्रियता में इजाफा होगा। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। गृहस्थ जीवन में कोई बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि

पुराने दोस्त से मेल मिलाप हो सकता है। साझेदारी में कुछ नया शुरू कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन शुभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। बेकार के व्यय पर काबू रखने की जरुरत है। छात्रों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। दोस्त मददगार साबित हो सकते हैं। निवेश के लिए समय उपयुक्त है। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन राशि

रुके हुए कार्य सफलता पूर्वक पुरे होंगे। आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी।  व्यापारिक स्तर पर लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज प्रशंसा मिल सकती है। अनुभवी व्यक्ति मेल मिलाप आपके भविष्य से जुड़ी समस्यों को दूर करने में सहायक हो सकता है। गृहस्थ जीवन में सुधार होगा। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई दिक्कत आ सकती है।

कर्क राशि

ऑफिस में नया कार्यभार मिल सकता है। कार्यों को लेकर दिन भर भाग दौड़ रहेगी जिससे थकान हो सकती है। व्यावसायिक सन्दर्भ में आज लाभ होगा। सामाजिक तौर पर नए लोगों से मेलजोल लाभकारी होगा। संपत्ति निवेश के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मसले सुलझेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

रुका हुआ धन वापिस आएगा। निवेश से मुनाफा होगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार में कोई कलह हो सकता है। यात्रा शुभ होगी। बेरोजगारों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। परिश्रम का शुभ फल आना प्रारम्भ होगा। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य सफल होंगे तथा साथ काम करने वालों का साथ प्राप्त होगा। आपका तजुर्बा आज आपके काम आएगा। मित्रों से मदद मिल सकती है। शारीरिक थकावट रहेगी।

तुला राशि

लटके हुए काम पूर्ण होंगे। तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर पर अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अशुभ समाचार मिल सकता है। आगंतुकों का आगमन हो सकता है। गुस्से पर संयम रखने की आवश्यकता है। कहीं छुटियाँ मानाने जा सकते हैं। किसी साधन विशेष पर ज्यादा खर्च संभव है। संपत्ति निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

शारीरिक रूप से ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सेहत को लेकर कोई तनाव हो सकता है। परिवार वालों के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में कोई अड़चन आ सकती है। नजदीकी रिश्तेदार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर रूचि बनी रहेगी। गृहस्थ जीवन में मनमुटाव आ सकता है।

धनु राशि

खर्चों में इजाफा होगा। आर्थिक स्तिथि चरमरा सकती है। कार्य पुरे होंगे। परिवार में किसी करीबी से अनबन हो सकती है। व्यवसाय का शुभारंभ करने के लिए समय अच्छा है। कार्यालय में कार्य देरी से पुरे होंगे। किसी मित्र के सहयोग से तरक्की के विकल्प मिलेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम हासिल होगा। अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि

व्यावसायिक तरक्की के लिए नए विकल्प प्राप्त हो सकते हैं। परेशानियों के हल प्राप्त होंगे। आर्थिक हालात सुधरेंगे। बेरोगारों को अभी रोजगार पाने के लिए और परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी के विवाह में सम्मिलित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। कारोबारी सन्दर्भ में की जाने वाली यात्रा आपके पक्ष में रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशहाल होगा। अधिक खर्च से चिंता बढ़ सकती है। करियर सम्बंधित हालात सुधरेंगे। आर्थिक पक्ष सुधरेगा। झगड़ों से दूर रहें।

मीन राशि

गृहस्थ जीवन में समस्या आ सकती है। कोई अच्छा मौका आपसे हाथों से फिसल सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान हो सकते हैं। क्रोध पर काबू रखें। नए लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा। नौकरी पेशे से जुड़े जातकों को आज अधिक कार्य करना पड़ सकता है।