विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 अक्टूबर 2019 राशिफल

11 October 2019 Rashifal

मेष राशि

पारिवारिक दायित्व से दिन थकान भरा हो सकता है। किसी दोस्तों से भेंट संभव है। कार्यक्षेत्र में काम के नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक कामों की ओर ध्यान आकर्षित हो सकता है। मन में किसी विषय को लेकर चिंता रह सकती है। घर पर किसी को सेहत से जुडी समस्या हो सकती है। संतान पक्ष के करियर सम्बंधित परेशानी हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में कोई बाधा मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धो के लिए समय अच्छा है।

वृषभ राशि

आज के दिन आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। विद्यार्थी गण का प्रतियोगिता सम्बंधित परीक्षा में अच्छा नतीजा आ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों का साथ काम करने वाले लोगों के साथ कोई कलह हो सकता है। आर्थिक हालात बेहतर होंगे। छोटी मोटी बीमारी हो सकती है। व्यय अधिक रहेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों के लिए शादी के न्योते आ सकते हैं।

मिथुन राशि

नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का साथ आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करेगा। कार्स्थल पर सभी काम पुरे होंगे। कोई मेहमान मिलने आ सकता है। बेकार के झगड़ों से दूर रहें। किसी विशेष कार्य पर जरुरत से अधिक खर्च चिंता का विषय बन सकता है। पारिवारिक जीवन में कोई उलझन आ सकती है।

कर्क राशि

अटका हुआ धन प्राप्त होगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अत्यधिक खर्चों पर लगाम लगाने की जरुरत है वर्ना आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। नए लोगों से संपर्क जुड़ेंगे। किसी पुराने विवाद की वजह से आज फिर तनाव का माहौल बन सकता है। नौकरी करने वालों को ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में कोई अवसाद उत्पन्न हो सकता है। लव पार्टनर को लेकर आप कुछ भावुक हो सकते हैं।

सिंह राशि

अपनी जज्बातों को लेकर आप कुछ बेकाबू हो सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थिओं को आज कुछ चिंताओं से सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त सकते हैं। शारीरिक निर्बलता महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

कन्या राशि

आर्थिक लाभ मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए काम को शुरू करने के लिए समय शुभ नहीं है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत सम्बन्धी कुछ चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। किसी शुभ कार्य में जा सकते हैं। पुराने झगडे ख़त्म होंगे।

तुला राशि

आर्थिक स्तिथि बेहतर होगी। व्यापार में लाभ हो सकता हैं। किसी रिश्तेदार से आपसी मतभेद हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण ना रखने की वजह से आर्थिक हालात बिगड़ सकते हैं। प्यार की तलाश में जुटे लोगों की जिंदगी में कोई महतवपूर्ण आ हो सकता है। कार्यालय में तरक्की हो सकती है। जल्दबाजी में महत्वपूर्ण फैसले ना लें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत से जुड़ी कोई चिंता उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि

व्यापार अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से कोई नौंक झोंक हो सकती है। निवेश के लिए समय बेहतर है।

धनु राशि

मन खुशियों से भरा रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। किसी वस्तु-विशेष पर अधिक व्यय हो सकता है। अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास शुरू कर सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लव रिलेशन शुरू करने के लिए समय सही नहीं है। शारीरिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है। करियर से जुड़ा परिवर्तन संभव है। यात्रा के योग हैं।

मकर राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मचारियों से विवाद संभव है। पैसे के अनावश्यक व्यय से बचें। परिवार में सदस्य से झड़प हो सकती है। कारोबार निवेश से पहले विचार अवश्य करें। परिवार की जिम्मेदारी संपन्न न होने की वजह से कोई कलह हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए दिन उत्तम है। स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कत हो सकती है।

कुंभ राशि

ज्यादातर काम पूर्ण होंगे। संतान के भविष्य को लेकर किसी से राय ले सकते हैं। परिवार वालों के साथ कहीं छुट्टियों पर जा सकते हैं। नौकरी ढून्ढ रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि

व्यापारिक विस्तार के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई आर्थिक लाभ हो सकता हैं। प्रेम मामलों में साथी से करीबी बढ़ेगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। गृहस्थ जीवन में कोई परेशानी आ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।