विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 29 दिसम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 29 December 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 29 दिसम्बर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 2 है, तो वहीं भाग्यांक 9 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।291222

अंक - 1

कार्य क्षेत्र में आज आपको अनेक प्रकार की समस्याओं व चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं घर परिवार के जनों के साथ आपको समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आपका मन आध्यात्मिक क्रियाकलापों की ओर आकर्षित होगा, आप स्वयं को आत्मिक तौर पर उन्नत करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे और भिन्न-भिन्न प्रकार के आयामों का अनुसरण भी करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य कुछ रोमांस भरे बेहतरीन लमहे आएंगे जिससे आपके रिश्ते में खुशहाली व प्रेम बढ़ेगा बढ़ेगा।

अंक - 2

आज आपके लंबे अरसे से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, किंतु आपकी आमदनी से कहीं ज्यादा आपके खर्च में भी काफी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है जो आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपके आर्थिक हालात संतुलित और तरीके से नहीं रह पाएंगे। बेहतर हैं कि आप अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें। फिजूलखर्ची को नजरअंदाज करें, तभी आप अपने आर्थिक हालात पर संतुलन स्थापित कर पाएंगे। सामाजिक तथ्य से अपने दायरे को सीमित रखने का प्रयत्न करें। पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करना आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। मित्रों के साथ भी समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

अंक - 3

आज आपको आपके मित्रों की ओर से सहयोग आदि की प्राप्ति हो सकती हैं। किसी विशेष पर्व, त्योहार आदि के तैयारी में आप मग्न नजर आएंगे। आज आप अपनी दैनिक दिनचर्या को सुधारने हेतु व बेहतर बनाने हेतु कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं जो आपके जीवन को भी सकारात्मकता से भर देगा और एक नई दिशा प्रदान करेगा। आर्थिक मसलों को लेकर आपको सोच समझ कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। पेट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है जिस वजह से आपका मन थोड़ा उखड़ा-उखड़ा रह सकता है।

अंक - 4

पारिवारिक क्रियाकलापों का पारिवारिक जनों की आवश्यकताओं पर आप अत्यधिक ध्यान देंगे और पारिवारिक चीजों को महत्व भी देंगे। वहीं सेहत को लेकर आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, आपके कुछ पुराने रोग दोबारा से उभर सकते हैं जो आपके लिए नई समस्या का कारण बनेंगे। माता-पिता की सेहत के हालात आज बेहतर रहेंगे, उनके साथ आपके संबंध भी बेहतर बनेंगे। अपने घर परिवार के जनों सगे-संबंधियों के साथ घुलने-मिलने का आपको बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप संतान के साथ भी अपना समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपने कार्यों को सिद्धांतों के अनुरूप ही पूर्ण करेंगे।

अंक - 5

आज आपका मन थोड़ा परेशान व चिंतित रहेगा। आपके ऊपर मानसिक तनाव हावी हो सकता है। किसी तथ्य को लेकर मनमुटाव जैसी भावना आ सकती हैं। वहीं कारोबार आदि में आपका दिन अच्छा रहेगा, सफलता प्रदायक साबित होगा। आप अपने कार्यों को बना पाने में सफल होंगे। वहीं अपरिचित व किसी अनजान से व्यक्ति पर यूं ही तत्काल भरोसा कर लेना आपको महंगा पड़ सकता है। किसी पर भरोसा कर आप अपने जीवन से जुड़े कोई भी निर्णय ना लें अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल बना रहेगा, आपके संबंध बेहतर बनेंगे।  कुल मिलाकर दिन बढ़िया है।

अंक - 6

आज आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके कुछ विशिष्ट जनों से मुलाकात व संपर्क बनेंगे जो आपके लिए मान-सम्मान प्रदायक साबित होगा। आपके रुतबे में वृद्धि होगी। संतान की ओर से आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आप संतान के कैरियर, पढ़ाई, कार्यक्षेत्र आदि को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आज आपको संतान के स्कूल, कॉलेज आदि भी जाना पड़ सकता है। वहीं घर परिवार का वातावरण थोड़ा व्यस्ततापूर्ण रहेगा। पारिवारिक क्रियाकलाप व कार्यक्रम आदि में सभी लीन नजर आएंगे। आज साझेदारी में कारोबार को आरंभ करने से पूर्व ठीक से सोच समझ लें, तभी निर्णय लें।

अंक - 7

आज लंबे अरसे के बाद आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आप उनसे अपने दिल की सारी बातें साझा करने हेतु तत्पर नजर आएंगे, खुशी-खुशी में आप सब कह जाएंगे। किंतु बातचीत के दौरान थोड़ी सावधानी और अपने निजी जीवन आदि या करियर से जुड़े जो राज को राज ही रहने देना बेहतर होता है अन्यथा आप अपना नुकसान स्वयं ही करवा लेंगे। आज आप आर्थिक मसलों को लेकर फूंक-फूंक कर अपने कदम आगे बढ़ाएंगे, बावजूद इसके आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर नहीं रहेगी। सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। घर परिवार की समस्याओं का कोई ना कोई समाधान अवश्य ही निकल जाएगा जिससे आपका मन थोड़ा शांतिपूर्ण बना रहेगा।

अंक - 8

आज आप अपने जीवन से जुड़े किसी विशिष्ट कार्य को पूर्ण करेंगे जो आपके मन को काफी प्रसन्नता प्रदान करेगा। किंतु भावनाओं में बहने से बचने का प्रयत्न करें। भावनाओं में आकर कोई लापरवाही ना करें, साथ ही कोई ऐसा निर्णय ना ले जो आपको भविष्य में दुखी कर सकता है। आप अपने स्वभाव में विनम्रता व शालीनता बनाए रखें ताकि जीवन संतुलित व व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सके। वहीं घर परिवार के जनों के साथ आपके संबंध मधुर व प्रगाढ़ होंगे।

अंक - 9

आर्थिक मसलों को लेकर आपकी स्थिति बेहतर है, आपके आर्थिक हालात के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको आसपास के क्षेत्र में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके मन को आनंदप्रदायक साबित होगा। वहीं आज आपके गुप्त शत्रुओं में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं, उनसे बचकर रहें। हालांकि बावजूद इन सभी के आपके पराक्रम व जोश, उत्साह में वृद्धि होगी। आप हताश और निराश नहीं रहेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान को लेकर आपका मन खुश और संतुष्ट नजर आएगा। आप उनके करियर व कार्य क्षेत्र आदि को लेकर निश्चिंत हो जाएंगे।