विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 6 जुलाई 2020

Aaj Ka Panchang 6 July 2020

आज दिनांक 06 जुलाई 2020 श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। प्रतिपदा तिथि सुबह 09 बजकर 21 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात द्वितीया तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में रहते हुए मिथुन राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात मकर राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 22 मिनट पर।

चंद्रोदय: रात 08 बजकर 36 मिनट पर।
चन्द्रास्त: सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: क्यों होती है सावन में शिव की पूजा, जानिए क्या करें क्या ना करें इस दौरान

नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र अर्धरात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा।

योग: वैधृति योग रात 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगा, इसके बाद विष्कम्भ योग की शुरुआत होगी।

करण: कौलव करण सुबह 09 बजकर 21 मिनट तक, फिर तैतिल करण रात 09 बजकर 06 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात गर करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: सोमवार के मंत्र और उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल शाम 04 बजकर 46 मिनट से शाम 06 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 32 मिनट तक है।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग अर्धरात्रि 11 बजकर 12 मिनट से 07 जुलाई की प्रातः 05 बजकर 30 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट (07 जुलाई 00:07 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट (07 जुलाई 00:47 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 07 जुलाई 2020 प्रातः 04 बजकर 08 मिनट से 07 जुलाई प्रातः 04 बजकर 48 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • वर्ज्य काल पहले सुबह 07 बजकर 05 मिनट से सुबह 08 बजकर 43 मिनट तक, फिर दूसरी बार अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 19 मिनट  (07 जुलाई 03:19am) से 07 जुलाई प्रातः 04 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल प्रातः 07 बजकर 13 मिनट से प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक है।
  • गुलिक काल दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक, फिर दूसरी बात दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से संध्या 04 बजकर 36 मिनट तक बना रहेगा।