विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 8 अक्टूबर 2020

Daily Numerology Prediction 8 October 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 4

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है। किसी भी निर्णय को लेने से पूर्व सोच विचार कर ले, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए घातक साबित हो सकता है। आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें, स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में कोशिश करे कि फिजूल में किसी से बात ना करें, आपके किसी सहकर्मचारी आदि से नोकझोंक व वाद-विवाद हो सकता है। आज लंबे अरसे के बाद आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विदेश यात्रा पर जाने हेतु इच्छुक जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को सभी क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के आसार हैं, सभी कार्य आपके मनोनुकूल ही संपन्न होंगे।

अंक - 5

कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके रोजगार की स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं, आज आपको अपने कार्य क्षेत्र की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप अचल संपत्ति से जुड़े मसलों हेतु क्रियाशील रहेंगे। आज आप प्रॉपर्टी की खरीदारी हेतु मन बना सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ख्याल रखें, पेट से जुड़ी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

अंक - 6

आज अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर वेवजह ही वाद-विवाद बढ़ सकता है। आप स्वयं को तनाव के मध्य महसूस करेंगे, मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। आज के दिन कोशिश करें कि बौद्धिकता का इस्तेमाल करते हुए समझदारी और विवेक से कार्य लें, तभी आपके कार्य भी बन पाएंगे। अगर आप अपनी बौद्धिकता का सही समय पर उचित इस्तेमाल करेंगे तो आपके अटके हुए कार्यों के भी बन जाने के आसार हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य किसी न किसी को लेकर वाद विवाद बना रहेगा। आज आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कोशिश करें कि अपने मन पर संयम बनाकर रखें अन्यथा आप अपने मन की वजह से किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी के नंबर का भविष्यफल...