विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 8 जुलाई 2022 शुक्रवार

Daily Numerology Prediction 8 July 2022 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 8 जुलाई 2022 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 8 है तो वहीं भाग्यांक 3 है।
तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आपका आज का दिन शुभकारी बना रहेगा। आपको आज भाग्य का भी सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपका मन लगा रहेगा। आप कई प्रकार की उपलब्धियों को भी हासिल करेंगे।

कारोबारियों के लिए भी दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है, आपके लाभ होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको कोई बेहतरीन प्रोजेक्ट भी मिल सकता है।

अंक 2

आपका आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। वहीं स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में लापरवाही ना करें।

कार्यक्षेत्र में आज आपको आपके उच्च अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपका दिन अनुकूल बना रहेगा। सम्भवतः आगामी दिनों में आपकी तरक्की भी हो जाए।

अंक 3

आज आपको काफी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, सोच-समझकर अपने कदम आगे बढ़ाए। भले ही वह मामला कार्यक्षेत्र का हो या फिर यात्रा आदि से जुड़ा हो। आज यात्राओं में भी सतर्कता बरते अन्यथा छोटी-मोटी दुर्घटना भी घटित हो सकती है।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर भी आपका दिन बहुत अनुकूल नहीं रहेगा, खर्च में बढ़ोतरी होगी। हालांकि दूसरी तरफ आपकी आमदनी में भी जल्द ही बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

अंक 4

किस्मत का आज आपको बेहतर सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य को भी पूर्ण करवाने में सफल होंगे।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार गुजरने वाला , आपके कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। आप अपने आपको भी जोश उत्साह उमंग से भरा हुआ महसूस करेंगे।

हालांकि स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अपना ख्याल रखें।

अंक 5

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अपना अधिक रुझान दर्शाएंगे। आप ऐसे कार्यक्रम आदि में भी सम्मिलित हो सकते हैं जिससे आपके मन में प्रसन्नता व शांति का भाव बना रहेगा।

आज आपके ऊपर कार्य का अत्यधिक तनाव भी हो सकता है। आज आपको किसी अधिकारियों व स्वजनों की ओर से सहयोग की भी प्राप्ति हो सकती है जिससे आप अपने उलझन को सुलझा पाने में सफल होंगे और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित कर पाएंगे।

अंक 6

आप का दिन काफी शानदार गुजरने वाला है। आज आप को घर परिवार के जनों के साथ मिल बैठकर समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों के साथ आप कुछ बेहतरीन लम्हे भी बिता पाएंगे।

आज आपको अपने कुछ प्रियजन व स्वजनों की ओर से कोई बेहतरीन शुभकारी समाचार भी प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा और कुछ क्षण हेतु आप सारी परेशानियों को भी भूल जाएंगे।

अंक 7

आज आपका मन थोड़ा अधिक परेशान बना रहेगा। कई प्रकार के तनाव से आज आपको जूझना पड़ सकता है। ऐसे स्थान पर आपको धैर्य बनाकर समझदारी व सूझबूझ से अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में लापरवाही करने से बचे। आज छोटी दूरी की यात्राओं के आसार नजर आ रहे हैं।

अंक 8

यदि आज आप कहीं निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो पहले पूर्ण तौर तरीके से जांच परख कर ले। तथ्यों को समझने परखने के बाद ही आप कहीं निवेश करें।

कार्यक्षेत्र को लेकर आपका दिन थोड़ा परेशानियों भरा हो सकता है। वहीं आज आपको उन्नति के कुछ बेहतरीन अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपके कुछ पुराने अटके कार्य भी बन जाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

अंक 9

आपका आज का दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। कोशिश करें कि किसी से अधिक बहसबाजी न करें, इससे आपकी प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ेगा।

वहीं स्वास्थ्य को लेकर स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर बनी रहेगी। आपकी सेहत के हालात में सुधार आने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज निजी रिश्तो को लेकर थोड़े संयमित रहें अन्यथा हालात धीरे-धीरे बिगड़ जाएंगे।