विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 8 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 8 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक 7

विद्यार्थियों के लिए आज का दिनमान काफी बढ़िया रहने वाला है, आप अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहेंगे। आपको आपकी मेहनत के कारण सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं आर्थिक मामलों में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अतः बिना लोगों को परखे व समझे निवेश ना करें अन्यथा संकट में पड़ सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरी पेशा जातकों के पदोन्नति होने के आसार हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

अंक 8

फिजूल के वाद विवादों में ना पड़े, बेवजह की बहस आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकती है। आर्थिक मामलों में आपको अधिक सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, व्यर्थ में अपने खर्च ना बढ़ाएं। उचित आवश्यक वस्तुओं पर खर्च करें। आपकी लाभकारी योजनाएं आपकी आर्थिक स्थिति हेतु फायदेमंद हो सकती हैं। सरकारी मसलों से जुड़े आपके अटके हुए कार्य बनने के आसार हैं। वहीं अविवाहित जातकों के विवाह से सम्बंधित बात घर में चल सकती हैं। आज आपकी भौतिक संपदा में असीमित वृद्धि होगी। वहीं आर्थिक मामलों में चलायमान स्थिति बनी रहेगी।

अंक 9

आज आपके ऊपर आलस्य भाव हावी रहेगा। अब अपने कार्यों को टालने के प्रयास में रहेंगे। बावजूद इसके आपका आज का दिन आपके अनुकूल ही रहने वाला है। आपके मन में आत्मविश्वास खुशी व संतुष्टि की भावना बनी रहेगी। वहीं स्वास्थ्य को लेकर की स्थिति बिगड़ सकती हैं, अपनी सेहत पर ध्यान दें। आप अपने जीवन में आवश्यक तत्वों को ही महत्व दें। आज आपके अटके में कुछ कार्य संपन्न हो जाएंगे जो आपके मन को प्रसन्नता देने का कार्य करेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक तनावपूर्ण हो सकता है।