विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 7 मार्च 2021

Daily Numerology Prediction 7 March 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 7 मार्च 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 7 है तो वही भाग्यांक 6 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आप स्वयं को सामाजिक विषय वस्तु में अधिक उलझाने से बचाएं। सामाजिक व्यवस्था में आज के दिन अधिक उलझना आपके लिए समस्या बन सकता है। वहीं गृहस्थ वातावरण काफी शानदार रहने वाला है, आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आपको मित्रों की ओर से भी कोई सुखद व शुभकारी सन्देश प्राप्त हो सकता है। लंबे अरसे के बाद आज आपको अदालत से जुड़े मसलों में सफलता की प्राप्ति होगी।

अंक 2

आज के दिन की शुरुआत आपकी काफी बेहतरीन है। आज आपको आसपास के क्षेत्र में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस यात्रा हेतु आपका दिन उत्तम रहेगा। हालांकि आपको अपने गुप्त शत्रुओं से काफी सावधान रहने की आवश्यकता है, वे आपके लिए अनेक प्रकार के षड्यंत्र रच सकते हैं। आज आपके अंदर पराक्रम व जोश की अधिकता रहेगी। संतान को लेकर आज आपका मन संतुष्ट व हर्षित रहेगा।

ये भी देखें: सूर्य देव जी की आरती जो बनाएगी आपके बिगड़े काम

अंक 3

अचल संपत्ति से जुड़ी व्यवस्था को लेकर आपको सोच-समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको अपने आने कार्यों को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको आपके मित्रों की ओर से विशेष सहयोग व स्नेह की प्राप्ति होगी। आज आपके घर परिवार में किसी प्रकार की कार्यक्रम की तैयारियां चल सकती हैं। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बेहतर ही रहने वाला है।

अंक 4

आर्थिक व्यवस्था को लेकर आपका आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आपके अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। वहीं पारिवारिक क्रियाकलापों में आप अपना काफी समय देंगे और पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में लीन नजर आएंगे। इन सबके मध्य आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है, सेहत की स्थिति बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। आज माता-पिता एवं सगे-संबंधियों के साथ आज आपके संबंध बेहतर होंगे। आज आप अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे।

अंक 5

आपका आज का दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है, आप कामयाबी की प्राप्ति करेंगे। आज आपके पुराने लंबित कई महत्वपूर्ण कार्य भी बन जाएंगे। आज भावनाओं को अधिक महत्व देकर भावनाशील अवस्था में कोई ऐसा निर्णय न लें जो आगे चलकर आपके लिए समस्या बन जाए। घर परिवार का वातावरण बढ़िया रहने वाला है, आपके स्वभाव की विनम्रता सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

ये भी देखें: रत्नों से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

अंक 6

आर्थिक तथ्यों को लेकर आपका आज का दिन काफी आनंदकारी रहने वाला है। संतान के विवाह से जुड़ी चल रही परिचर्चा में संभवत आज सगाई की तिथि भी निर्धारित हो जाए। वहीं घर-परिवार का वातावरण काफी शानदार व सुखद रहने वाला है। आपका मन काफी आनंदित रहेगा। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए बढ़िया रहेगा।

अंक 7

आज आपकी सामाजिक ख्याति में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर पाने में आज सफल रहेंगे। आप अपने कार्य को दूसरों से पूर्ण करवा लेंगे जिससे आपके कार्य अतिशीघ्र संपन्न हो जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन काफी प्रेम से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

अंक 8

आज आप संतान की शिक्षा-दीक्षा से जुड़े विषय वस्तु में अपना हस्तक्षेप करेंगे। संतान के कार्य अथवा कार्य क्षेत्र को लेकर आज आप एक महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वहीं कारोबार व कार्य को लेकर आपका आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आप किसी परिवारिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में भी विचार कर सकते हैं। घरेलु परिवेश काफी व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आज आप साझेदारी में कार्य को करने का निर्णय ले सकते हैं या फिर किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु मत बना सकते हैं।

अंक 9

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, आपकी वाणी आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती हैं। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा जो सभी के मन को आहत करने का कार्य करेगा। कोशिश करें कि अपने स्वभाव में शालीनता व मधुरता कायम रखें। आर्थिक मामलों को लेकर आज आप काफी गंभीर नजर आएंगे। इन सबके मध्य आप अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सजग और सावधान होने की आवश्यकता है।