विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 7 जनवरी 2021

Daily Numerology Prediction 7 January 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 7 जनवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 7 है तो वही भाग्यांक 4 है। चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक -1

आज अचानक आपके खर्च में काफी अधिक बढ़ोतरी हो जाएगी जिस वजह से आपके आर्थिक हालात बुरी तरह असंतुलित हो सकते हैं। सर्वप्रथम अपने फिजूल के खर्च पर ध्यान दें और उस पर अपना नियंत्रण स्थापित करें, ताकि आपके आर्थिक हालात अधिक बिगड़ने से बच जाएं अन्यथा आगे चलकर और भी अधिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घरेलु वातावरण भी आज बहुत बेहतर नहीं रहेगा, घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की बातें आपको काफी तीखी लगेंगी। माता-पिता के साथ बहसबाजी भी हो सकती हैं।

अंक - 2

आपका निजी जीवन अशांतिपूर्ण बना रहेगा। आप अपने निजी जीवन से काफी त्रस्त व परेशान नजर आएंगे। वाद-विवाद, उठापटक जैसे वातावरण बन सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज के दिन नौकरी हेतु किए गए आपके प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आज अपनी माताजी का अधिक से अधिक ख्याल रखें, उनकी सेहत पर मौसमी प्रभाव अपना असर दिखा सकता है।

अंक - 3

आज आपको हिम्मत से कार्य लेने की आवश्यकता है। धैर्य व संयम बरतें, अत्यधिक व्यतीत व व्याकुल ना हो। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप अनेकानेक प्रकार की नई-नई चीजों को सीखने व समझने का प्रयत्न करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बाधाएं आएंगी किंतु आप अपनी तरफ से प्रयत्नशील रहेंगे। आज आप अपना ध्यान अधिक से अधिक अपने कार्य पर ही केंद्रित रखेंगे जिस वजह से आप सफलता की प्राप्ति भी कर सकते हैं। घर परिवार का वातावरण सुखद एवं आनंददायक बना रहेगा जो आपके मन को संतुष्टि प्रदान करेगा। हालांकि कुछ तथ्यों को लेकर परिस्थितियां बहुत अधिक बिगड़ भी सकती हैं।

अंक - 4

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपका अध्ययन में मन भी नहीं लगेगा, साथ ही आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति भी पूरे दिन आती रहेंगी। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी बाधित हो सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, साथ ही रोजगार हेतु प्रयासरत जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा ही बितने वाला है। पारिवारिक वातावरण सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी स्थितियां सामान्य रूप से बेहतर रहेंगी।

अंक - 5

आज आपको किस्मत का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसकी बदौलत आपके सभी कार्य बन जाएंगे। अचल संपत्ति आदि से जुड़े कार्यों में भी आप खूब मुनाफा कमाएंगे। आज के दिन निवेश करना आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं कानूनी मसलों में आपको थोड़ा संभलकर सतर्कता से आगे बढ़ने की आवश्यकता है, ऐसे कार्य व तथ्यों में आपको अनेक प्रकार की समस्याओं व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संभवत परिस्थितियां आपके प्रतिकूल भी बन जाए जो आपके मान सम्मान पर आघात कर सकती हैं। अतः सावधानी रखें और सतर्क रहें।

अंक - 6

आपका आज मन काफी प्रफुल्लित व प्रसन्न रहने वाला है। आप आज के दिन को बेहतरीन तरीके से खुशी-खुशी बिताएंगे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। अपनी बुरी आदतों को नजरअंदाज ना करें, बल्कि उसे सुधारने का प्रयत्न करें। स्वयं को आत्मिक तौर पर परिष्कृत करना सर्वाधिक आवश्यक होता है। अतः आप स्वयं को व अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयत्न करें अन्यथा शारीरिक सुंदरता भी आपकी व्यर्थ हो जाएगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बना रहेगा।

अंक - 7

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी क्षमताओं व साहस का प्रदर्शन करेंगे। आप अपने पराक्रम भाव को उजागर करने का प्रयत्न करेंगे। आपके अंदर घमंड की भावनाएं भी इन्हीं मध्य पनप सकती है। कोशिश करें कि अत्यधिक दिखावे से बचें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाले हैं। आपका दिन उन्नति प्रदान करने वाला है। जीवन साथी के साथ आज आपको समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने  वाला है।

अंक - 8

आज के दिन आप किसी नए कार्य के आरंभ के संबंध में विचार कर सकते हैं। कोशिश करें कि नए कार्य के आरंभ करने से पूर्व उसके हर पहलुओं को समझने एवं परखने का प्रयत्न करें। जोश में आकर कोई ऐसे कार्य की जिम्मेदारी अपने ऊपर ना लें, या फिर किसी ऐसे कार्य का आरंभ ना करें जो भविष्य में आपके लिए आपको मनो अनुकूल मुनाफा प्रदान कर पाने में सक्षम ना हो। आज के दिन कोशिश करें कि अपने सभी कार्यों को लेकर योजनाबद्ध रहे, योजनाबद्ध होकर क्रियाकलाप करने के कारण आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

अंक - 9

आज आप अपने पारिवारिक जनों के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं अथवा अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी सगे संबंधियों के यहां किसी समारोह आदि में सम्मिलित होने भी जा सकते हैं। आज का दिन आपका काफी सुखद एवं मनोरंजन प्रदायक रहेगा। आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है। कारोबार में आप का मन भी नहीं लगेगा और आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौती पूर्ण परिस्थितियां भी आ सकती है, अतः कार्यक्षेत्र को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने से बचने का प्रयत्न करें।