विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 6 जून 2021

Daily Numerology Prediction 6 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 6 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 6 है तो वहीं भाग्यांक 8 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आर्थिक मसलों को लेकर जो भी पुरानी समस्या आपके सामने आ रही थीं, आज उसका समाधान मिल सकता है। इस समस्याओं के निदान में आपका आपके पिताजी की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। आज आपको पारिवारिक तौर पर भी पूरी तरह से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बेहतर बना रहेगा, आपके एवं आप के जीवनसाथी के मध्य की पुरानी अनबन समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आज आपकी सराहना कर सकते हैं।

अंक 2

नौकरी-पेशा जातकों के आज स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर आपका दिन ठीक नहीं रहेगा, पेट से जुड़ी तकलीफों का सामना कर सकते हैं। अतः अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, आपके अटके हुए कार्य गतिशील होंगे। आज आप लाभ की भी प्राप्ति करेंगे।

अंक 3

आज भाई-बहनों के मध्य  किसी बात को लेकर अधिक बहसबाजी हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा, आज आपके प्रेम विवाह से जुड़े प्रस्ताव को लेकर पारिवारिक जन भी रजामंदी जता सकते हैं जिससे आपके रिश्ते की वार्तालाप आरंभ हो जाएगी, इससे आपके मन में खुशहाली का भाव जागृत होगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन बढ़िया ही बना रहेगा।

ये भी देखें: नवग्रह दोष शांति हेतु सरल उपाय

अंक 4

कारोबारी दृष्टि से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है, आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे। आज लोग आपके व्यक्तित्व की और अधिक से अधिक आकर्षित होंगे। आपकी बौद्धिकता भी आपको मान सम्मान दिलाएगी। आज किसी प्रकार के दुर्घटना के समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं जो आपको व्याकुल कर सकता है।

अंक 5

दिन काफी गुजरने वाला है, आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के कामयाब होने के आसार नजर आ रहे हैं। दिन लाभकारी है। यदि आप उच्च शिक्षा हेतु किसी बड़े कॉलेज में दाखिले अथवा फिर किसी खास कोर्स हेतु एडमिशन करवाने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन ऐसे कार्यों को लेकर हितकारी रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी दिन बेहतरीन रहेगा।

अंक 6

आप आज स्वयं को दुविधाजनक स्थिति के मध्य घिरा महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर आपके मन में संशय बना रहेगा। वहीं कारोबारियों को आज अपने आलस्य का परित्याग कर देना चाहिए। आज आपके ऊपर आलस्य भाव हावी होने की वजह से आपके कुछ विशेष कार्य अटके रह जाएंगे। आपका अपने कारोबार की स्थिति को बेहतर करने हेतु कुछ खास योजनाओं का क्रियान्वयन करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा।

ये भी देखें: साल 2021 के पहले सूर्य ग्रहण की तिथि एवं समय

अंक 7

आज आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है, आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी जिससे दिन भागदौड़ से भरा हो जाएगा। शाम ढलते-ढलते आप स्वयं को काफी अधिक थका हुआ महसूस करेंगे। आप शारीरिक तकलीफों का भी सामना करना पड़ सकते हैं। आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। संभवतः तभी आपको लाभ प्राप्त हो। घरेलु वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा, हर तरफ अशांति फैली रहेगी।

अंक 8

कानूनी मसलों को लेकर दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम दर्शाएगा। जो भी पुराने विवादित कानूनी मसले होंगे, उनका आज निवारण निकल आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ पुराने अटके हुए कार्यों के पूर्ण सुचारू रूप से सक्रिय हो जाने के आसार हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा, आज आप अपने रिश्ते के संबंध में पारिवारिक जनों से वार्तालाप कर सकते हैं।

अंक 9

आज आपको काफी सूझबूझ एवं समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता है। यदि आज आप किसी भी प्रकार के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो आप सर्वप्रथम दस्तावेज को अच्छी तरह से पढ़ ले। आप आज के दिन कोई भी निर्णय सोच-समझकर और समझदारी से लें, इसके दीर्घकालिक परिणाम के संबंध में अवश्य ही एक बार विचार ले, तत्पश्चात ही अपनी ओर से कदम आगे बढ़ाए। पारिवारिक वातावरण आज थोड़ा विवादित बना रहेगा।