विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 5 जून 2021

Daily Numerology Prediction 5 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 5 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 5 है तो वहीं भाग्यांक 7 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

कार्यक्षेत्र में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है, आज आपके उच्च अधिकारी आपसे किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकते हैं, वे आपके प्रति नाराजगी जता सकते हैं। आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन सामान्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, हालाँकि पारिवारिक वातावरण आज बढ़िया ही बना रहने वाला है।

अंक 2

कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं आज आपकी संतान आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। आज आपके मन में किसी बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति रहेगी, आप स्वयं को बेचैन महसूस करेंगे। आज आपका कलात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, आप संगीत आदि में भागीदारी निभा सकते हैं। घर परिवार की ओर से आज आपको अधिक सहयोग नहीं प्राप्त हो पाएगा।

ये भी देखें: आज का दैनिक राशिफल जानिए

अंक 3

कार्यस्थल पर आज किसी से बहसबाजी हो सकती है जिस वजह से आप उलझन में फंस जाएंगे और कार्यों में भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वहीं आज आपके प्रेम जीवन से जुड़े मसलों को लेकर घर परिवार में तनावपूर्ण वातावरण उत्पन्न हो सकता है। आज संतान की शिक्षा-दीक्षा से जुड़े मसलों में अधिक बाधाएं आएँगी। आपकी आमदनी में आज वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं।

अंक 4

आज कार्यों के प्रति आपके मन में उदासीनता का भाव रहेगा। आपके अंदर उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। आज आप आत्ममंथन व आत्मचिंतन करने का प्रयास करें। घरेलू वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा जो आपके मन को तनावपूर्ण कर देगा। घर-परिवार में क्लेश बरकरार रहेगा। वहीं आज आपको अपने मित्रों के साथ मुलाकात कर अच्छा महसूस होगा, इससे आप स्वयं को बेहतर एवं तरोताजा महसूस करेंगे।

अंक 5

नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन समस्याओं से भरा रहेगा। आज आपकी उच्च-अधिकारी से बहसबाजी हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं कोर्ट-कचहरी से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन अनुकूल रहने वाला है, आपको मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती हैं, हालांकि आप उनसे बचते हुए नजर आएंगे। घर में आज किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है, अतः उनका ख्याल रखें।

ये भी देखें: संतान प्राप्ति के कुछ ज्योतिषीय उपाय

अंक 6

आज आपका निजी जीवन कठिनाइयों के मध्य उलझा रहेगा। आज आपके मन में भिन्न-भिन्न प्रकार के नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आज आपकी वाणी आपके लिए मुसीबत बन सकती है। खासतौर पर वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आज स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, अतः  संभल कर रहें।

अंक 7

आज के दिन वाहन चलाने से बचे। कोशिश करें कि आज के दिन यात्राओं पर ना ही जाए अन्यथा किसी प्रकार की छोटी-मोटी दुर्घटना के घटित होने के आसार है। अतः काफी संभलकर रहें और सतर्क रहें। आज कार्यों में अत्यधिक जल्दबाजी न करें, यह आपके लिए हानिकारक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। वहीं घर परिवार के जनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर आपको प्राप्त हो जाएगा जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा।

अंक 8

आज आपको अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने में भी सफल नजर आएंगे। आपके अंदर की नेतृत्व क्षमता निखरेगी। वहीं भाइयों के साथ आज किसी बात को लेकर थोड़ी कहासुनी हो सकती है। कोशिश करें कि पारिवारिक वातावरण सामंजस्य से भरा हुआ बनाए रखें, वातावरण को बिगड़ने ना दे।

अंक 9

विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको कोई सुखद एवं शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन उन्नति प्रदान करने वाला है, आज आपको यात्राओं पर जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आमदनी अर्जित करने में भी आपको कठिनाइयों की अनुभूति होगी जिस वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है।