विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 4 जून 2021

Daily Numerology Prediction 4 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 4 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 4 है तो वही भाग्यांक 6 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आपके परिश्रम का आज अच्छा खासा लाभ मिलेगा। आज आपको किस्मत का भी सहयोग प्राप्त होगा, हालांकि भाग्य भरोसे बैठना ठीक नहीं है। आज निजी जीवन में वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, किसी बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ जातकों के आज नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

अंक 2

कार्यक्षेत्र में आज आपको थोड़ी सावधानी और समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है, उच्च अधिकारियों से आपकी बहस बाजी हो सकती है। आज हो सके तो अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन शानदार गुजरेगा। आज आपके घर में विवाह हेतु वार्तालाप भी आरंभ हो सकती है। कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।

अंक 3

कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। यदि आप नई नौकरी हेतु प्रयासरत है तो आज ऐसे दिशा में किए गए कार्य के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं, आपके पास इंटरव्यू कॉल भी आ सकता है। आज आप स्वयं को मानसिक रूप से शांत और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके कुछ अटके हुए कार्य बन सकते हैं, हालांकि आपके खर्च में भी वृद्धि होगी।

अंक 4

कारोबार सम्बंधित मसलों को लेकर दिन बढ़िया रहेगा। आज आप भविष्य से जुड़े मसलों को लेकर जो भी कदम उठाएंगे या फिर अपनी ओर से जो भी योजनाएं बनाएंगे, उन योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन होगा। वहीं आज आपको अपने आस-पड़ोस के जनों की वजह से नुकसान झेलना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक बना रहेगा।

अंक 5

न्यायालय से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपका दिन सफलता प्रदान करने वाला है। आज आपके कुछ पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरी-पेशा जातकों के आज स्थानांतरण होने के आसार है। आज आपको अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, उन्हें बुरी संगत से बचाने का प्रयास करें। आप स्वयं भी किसी अन्य के बहकावे में आने से बचें।

अंक 6

वित्तीय मसलों को लेकर दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज खर्च में बढ़ोतरी होगी, जबकि आमदनी की स्थिति बेहतर नहीं होगी। आज जोश में होना अच्छी बात है किंतु जोश में आकर होश ना खोये। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर दिन भाग्यशाली रहेगा। भाई-बहनों के मध्य के रिश्ते बेहतर होंगे और प्रेम भाव विकसित होगा।

अंक 7

यात्राओं हेतु दिन कुछ ठीक नहीं है। फिर भी यदि अत्यावश्यक हो और आपको यात्रा पर जाना पड़ रहा है या फिर आप वाहन चला रहे हैं, तो इस दौरान काफी सावधानी बरतें। ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करें। आज आपका मन विचलित और परेशान रहेगा। अपने आप को शांत बनाए रखने की कोशिश करें। आज के दिन निवेश करने से बचे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको पेट से जुड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर आज आपका मन आकर्षित होगा।

अंक 8

नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन उन्नति प्रदायक रहने वाला है। आज आप अपने घर के बच्चों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। आज आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है, हालांकि वहीं दूसरी तरफ आपको अचानक धन लाभ भी प्राप्त हो जाएगा। आज गृहस्थ माहौल चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा।

अंक 9

आज आपको अपने सभी शत्रुओं से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, आपके कुछ गुप्त शत्रु भी सक्रिय हैं। वहीं पारिवारिक तौर पर दिन परेशानियों व्यवधानों से भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी की ओर से कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को दुखी कर जाएगा। आज के दिन किसी भी फैसले को लेने में अत्यधिक जल्दबाजी न करें।