विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 31 अक्टूबर 2020

Daily Numerology Prediction 31 October 2020 Ank Jyotish Bhavishya

मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के अंकों का योग होता है। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 12 है तो आपके आपका मूलांक 1 + 2 = 3 होगा। वहीं यदि आपकी जन्म तिथि दो सामान्य अंको की होती है, जैसे कि 11 तो आपका मूलांक 1 + 1 = 2 होगा। किंतु यदि आप की जन्मतिथि केवल 1 अंकों की है जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 है तो आपका मूलांक 9 ही होगा। वहीं जातकों के पूर्ण जन्म तिथि अर्थात जन्म वर्ष, जन्म माह , जन्म तिथि तीनों के योग को भाग्यांक कहते हैं। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 अगस्त 2000 की है तो आप का भाग्य अंक 9 + 8 + 2 + 0 + 0 + 0 = 19 यानी कि 1 + 9 = 10 यानी कि कुल मिलाकर भाग्यांक 1+ 0 = 1 होगा।

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 04 है तो वही भाग्यांक 9 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

किसी भी कार्य की शुरुआत करने के पुर्व विचार-मंथन कर लें, तभी कार्य को आरम्भ करें। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़  सकता है, यह यात्रा  संभवतः आपके लिए लाभकारी रहें। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन बेहतर बीतने वाला  है, आपके पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि  होने के योग हैं। आज आपका कोई सौदा फाइनल हो सकता है।

अंक - 2

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके द्वारा किये गए सभी कार्यों में आपको सफलता की प्राप्ति  होगी। आज आप समाजिक क्रियाकलापों में सक्रिय रहेंगे। वहीं आर्थिक मसलों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से चलने की आवश्यकता है। आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारीयों से भी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

अंक - 3

आज आप किसी कार्य विषेश को अंजाम देने वाले है जिस वजह से आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। दाम्पत्य जीवन बिता रहे जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त  होगा। आर्थिक मसलों को लेकर दिन सुखद है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

ये भी देखें: अपना आज का राशिफल जानिए

अंक - 4

आपकी सेहत के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। आज अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बेवजह के मसले में फंस सकते हैं। कारोबार में आपको बौद्धिकता एवं सूझबूझ से कार्य करने की जरुरत है, साथ ही सहकर्मियों के साथ मिलकर काम निकलवाने की जरुरत है।

अंक - 5

आज का दिन आपका कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके मान-सम्मान पर आँच आ सकती है। लोग अप्रत्यक्ष रुप से आपका निरादर करेंगे। आज अचानक आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी-पेशा जातकों के आज पदोन्नति के योग बन सकते हैं।

अंक - 6

दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम सम्बंधित मामलों में भी अपने प्रेमीजन के साथ विवाह से जुड़ी समस्याएँ  उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको अपने समय को महत्व देने की जरूरत है, बेवजह  समय बर्बाद न करें। किसी तथ्य को लेकर गहन चिन्तन में समाये रहेंगे।

अंक - 7

घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। चहुँ और अशांति फैली रहेगी। सम्भवतः धन सम्बंधित तथ्यों की वजह से विवाद हो। आज किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होने के भी के आसार हैं, अतः यात्राओं से बचें, साथ ही वाहन चलाने में भी सावधानी बरते।

अंक - 8

आज आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर रहेंगे जिस वजह से लोग आपके प्रति प्रेम व स्नेह की भावनाएँ दर्शायेंगे। लोंगो को आपकी बातें काफी अच्छी व उपयोगी लगेंगी। आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में अपने आत्म विश्वास  को बनाएं रखें, सभी कार्य बनते चले जायेंगे।

अंक - 9

नौकरी-पेशा जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आय के विकल्प बढ़ सकते हैं। कार्यालय में भी वेतन वृद्धि के आसार है। घर परिवार में  वातावरण खुशहाल बना रहेगा।