विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 30 जून 2022 बृहस्पतिवार

Daily Numerology Prediction 30 June 2022 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 30 जून 2022 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 3 है तो वही भाग्यांक 6 है।
तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आप एवं आपके मित्रों के मध्य कुछ अनबन हो सकती है। हो सकता है आज आपके व आपके मित्र के मध्य संभवत ईर्ष्या व द्वेष की भावना भी पनप जाये जिससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। अतः कोशिश करें कि एक दूसरे का ख्याल रखें ताकि रिश्ते में मधुरता बरकरार रहे।

वहीं भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होने के पूर्ण आसार नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातको को समझदारी से अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

अंक 2

आपके लिए आज का दिन काफी लाभकारी एवं सफलतापूर्वक गुजरने वाला है।

कारोबारियों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर बेहतर ही रहेगा। आज आप अपने कारोबार की उन्नति हेतु को प्रयास करते हुए नजर आएंगे। संभवतः आपके प्रयास सफल भी हो जाए।

घर-परिवार का वातावरण आज थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण बना रह सकते हैं।

अंक 3

आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपके मन में संतुष्टि की भावना बरकरार रहेगी। आपका मन शांति व सुकून से भी भरा हुआ महसूस करेगा जिससे मन में प्रसन्नता का भाव भी देखने को मिलेगा। सभी से रिश्ते भी बेहतर होंगी।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग भी नजर आ रहे हैं।

अंक 4

आज के दिन आपको सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने का प्रयास ना करें अन्यथा आपके लिए मुसीबत उत्पन्न हो जाएगी।

आज के दिन आपकी यात्राओं के योग बन रहे हैं। यात्राओं के सफल एवं सार्थक होने की भी पूर्ण आसार नजर आ रहे हैं।

आज आपको अपने घर परिवार हेतु समय निकालने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आपसी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

अंक 5

आज आपको अपने विरोधियों से काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपके लिए मुसीबत बना कर सकते हैं। हालांकि समय आपके अनुकूल है। जिस वजह से आपको अत्यधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पारिवारिक वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, थोड़ी अशांति बरकरार रहेगी। ऐसे में आपको अपने नजदीकियों से प्रेम से व्यवहार अपनाना चाहिए।

अंक 6

आज आप अपने आपको अत्यधिक उत्साह व जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे।

वहीं कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु को लेकर भी आप काफी सक्रिय नजर आएंगे। आप अपने कारोबार की उन्नति हेतु हर संभव प्रयास करते हुए दिखेंगे।

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, कुछ समस्याएं व मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

अंक 7

यदि आज आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में भाग ले रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन अनुकूल साबित होने वाला है। आपके वर्तमान ग्रह गोचर की स्थितियों के अनुसार आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

आज आप अपने आप को जोश व उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास की वजह से आपके कई कार्य बन सकते हैं।

अंक 8

आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। खासतौर पर आर्थिक विषय वस्तु को लेकर दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आज काफी खर्च होने के भी आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के प्रभावित होने के आसार हैं।

आज आपके माता-पिता व परिवार की ओर से आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज आप अपने कुछ पुराने विवादित मसलों को भी सुलझाने में सफल हो सकते हैं।

अंक 9

स्वास्थ्य को लेकर आपका आज का दिन ठीक नहीं है, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आज आप अपने भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप कई नई योजनाएं भी बना सकते हैं।

घर-परिवार का माहौल काफी खुशहाली से भरा रहेगा जिससे आपका मन भी प्रसन्नता से खिल उठेगा।