विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 30 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 30 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 6

आज आप स्वयं को शारीरिक व मानसिक तौर पर काफी थकावट से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे मैं आपको स्वयं को थोड़ा सक्रिय रखने की आवश्यकता है। आज आपका घर परिवार के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत होगा, आप अपने पारिवारिक जनों के साथ खूब वार्तालाप करेंगे एवं बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे। आज आप अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं के तथ्यों के संबंध में भी घर में वार्तालाप कर सकते हैं। आप का आने वाला समय काफी सुखद व शुभ का रहने वाला है। आर्थिक मसलों में आज के दिन आपको समझदारी प्रदर्शित करने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान हो सकता है।

अंक - 7

आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। पारिवारिक मसलों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपका दिन काफी बढ़िया बीतने वाला है। घर परिवार की सभी जनों का आप बेहतरीन तरीके से ख्याल रखेंगे। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में भी सुधार होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आपके समक्ष आने वाली चुनौतियों का आप हौसले के साथ सामना कर आगे बढ़ेंगे। आज आपके कानूनी अथवा सरकारी कार्यों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आपको आपके प्रियजन का हर क्षेत्र में साथ व सहयोग प्राप्त होगा।

अंक - 8

धार्मिक क्रियाकलापों में आपका खूब मन लगेगा। पूजा-पाठ आदि जैसी गतिविधियों में स्वयं को व्यस्त रखेंगें, इससे आपको आत्मिक संतुष्टि व प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आज आपके कानूनी अथवा सरकारी कार्य अटक सकते हैं। घर परिवार के खर्च में अचानक बढ़ोतरी आएगी जिससे आपका आर्थिक पक्ष प्रभावित होगा। खर्च में हो रही बढ़ोतरी आपके ऊपर ही प्रभाव डालेगी। आज आपको अपने घर-परिवार की समस्याओं का समाधान मिलेगा। आप अपने गृहस्थ मसलों को दूर कर किसी नई योजना व उपाय हेतु खुद को तैयार करेंगे।

अंक - 9

किसी के साथ जबरदस्ती या मनमाना व्यवहार करना आज आपको महंगा पड़ सकता है, संभवत इससे आपको अपमान का सामना करना पड़े। फिजूल की चीजों में अपना समय बर्बाद करने से स्वयं को बचाएं, दूसरों के मसलों में अपने हस्तक्षेप को इस कदर ना बढ़ा दें कि यह आपके लिए ही नुकसानदायक साबित हो जाए। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके शत्रु पक्ष के जातक आपके विरुद्ध अपनी गतिविधि को तीव्र कर सकते हैं जिससे आपका जीवन प्रभावित होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपका बीपी बढ़ने की आशंका है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने जातकों का आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आप के मध्य उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।