विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 3 जून 2021

Daily Numerology Prediction 3 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 3 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 3 है तो वही भाग्यांक 5 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

अविवाहित विवाह योग्य जातकों की शादी हेतु आज कुछ बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं, साथ ही विवाह की तिथि भी आज निर्धारित हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों में आज आपको सहकर्मियों की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन यात्राओं से बचें। यदि वाहन चलाने की नौबत आ रही है, तो काफी सावधानी बरतें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें।

अंक 2

सरकारी योजना से सम्बंधित कार्यों को आज पूर्ण करने आपको काफी मशक्कत करनी होगी, संभवत आपको फिर भी सफलता की प्राप्ति ना हो। आज आपको अपने रिश्तेदारों से संभल कर रहने की आवश्यकता है, वे आपके लिए मुसीबत भरी स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। वे पीठ पीछे आपके विरुद्ध बातें भी बनाएंगे। वहीं आज आपको अपने पिता की सेहत को लेकर चौकन्ना रहने की जरुरत है।

अंक 3

नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा, आज आपको कोई बेहतरीन शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। आज आपका कलात्मक व रचनात्मक कार्यों की ओर रुझान बढ़ सकता है, आप संगीत आदि हेतू काफी रुचि  जताएंगे। यदि आज आपने निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों को लेकर भी आपका दिन शानदार ही बना रहेगा।

अंक 4

कार्यस्थल पर आपका आज का दिन उन्नति प्रदान रहने वाला है। आज आपको आपके सहकर्मचारियों की ओर से मदद मिल सकती है। आज आप अपने आपको बुरी चीजों की लत से बचाने का प्रयास करें, किसी भी प्रकार की नशीली चीजों से बचें। आज आपके सामाजिक मान-सम्मान में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको अपने अपने परिवारवालों के साथ समय गुजारने का अवसर प्राप्त होगा।

अंक 5

कारोबारी तौर पर दिन उन्नति प्रदान करने वाला है। आज आप अपने कारोबार की उन्नति हेतु कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, कुछ अहम नीतियां भी अपना सकते हैं। आज आप अपनी बौद्धिकता के बलबूते पर कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भी अंजाम देंगे जो आपके कारोबार की उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। वहीं निजी जीवन से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन सामान्य परिणाम दर्शाने वाला है।

अंक 6

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। आज आपको चोट भी लग सकती है, अतः अपना विशेष ख्याल रखें और सतर्क रहें। आपको अपने किसी स्वजन अथवा किसी सगे सम्बन्धी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर आपको नोकझोंक हो सकती है जिससे मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

अंक 7

विवाहित जीवन गुजार रहे जातकों का मन आज व्याकुल बना रहेगा, आपके जीवनसाथी के सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है जो आपको काफी चिंतित एवं तनाव से युक्त कर सकती है। अदालत से संबंधित परेशानियों का आज समाधान निकल सकता है जिससे आपके तनाव में कमी आएगी। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना तैयार कर सकते हैं, हालाँकि अभी वर्तमान का परिवेश इसके लिए सही नहीं है, हो सके तो अभी यात्राओं पर जाने से बचें।

अंक 8

कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरी-पेशा जातकों को आज कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन कुछ ठीक नहीं है, आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आज आपको संयम एवं धैर्य से कार्यालय लेने की आवश्यकता है, समझदारी एवं बौद्धिकता अपनाएं।

अंक 9

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों से संबंधित तथ्यों को लेकर आज आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आप आज अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों से ढेर सारी बातें करेंगे जो आपके मन को खुशी प्रदान करेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है,  हालांकि आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।