विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 29 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 29 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आर्थिक मामलों में आपका आज का दिन बढ़िया ही रहने वाला है। आप अपने पुराने सभी कर्जो से छुटकारा पाएंगे। आज आपको मित्रों की ओर से सहायता प्राप्त होगी। यदि आप कॉलेज या किसी शिक्षण क्षेत्र में नामांकन करवाना चाहते हैं, तो इसमें आपको आपके मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं सरकारी कार्यों व कानूनी कार्य में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको परेशान व विचलित होने की जगह समस्याओं के समाधान ढूंढने के संबंध में विचार करना चाहिए। शांत होकर नया मार्ग ढूंढने का प्रयास करें। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट आ रही है, उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

अंक - 6

आज के दिन आपका यात्रा करना ठीक नहीं है, आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। किसी अप्रिय घटना दुर्घटना आदि के घटित होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। यह यात्रा वैसे भी आपके लिए फलदाई साबित नहीं होगी, अतः इसका त्याग ही कर दे तो बेहतर है। घर परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपसी तनाव बना रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आज आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आज के दिन किए गए कार्य आपके लिए भविष्य में भी काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं।

अंक - 7

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आपके आज सभी कार्य बन जायेंगे। आज आप के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार आएगा, इसके अतिरिक्त आपके घर-परिवार में जिस भी किसी के स्वास्थ्य के स्थिति में गिरावट आई हुई थी, उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक माहौल भी अब बेहतर रहने लगा है। आज अचल संपत्ति खरीदने हेतु आपका दिन काफी बढ़िया है, आप नए वाहन, घर, प्लाट आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

अंक - 8

अपने घर को सजाने व सुंदर बनाने में लगे रहेंगे। आप अपने घर की लुक में परिवर्तन लाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिक सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है, आपके सहकर्मी आपके विरोध में कोई गतिविधि कर सकते हैं। आपको ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने मन की हर बातों को अपने सहकर्मियों के साथ साझा ना करें। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी मसले सहकर्मियों के साथ साझा करना आपको महंगा पड़ सकता है, आपको चकमा देकर आपके कार्य का श्रेय लेने हेतु प्रयासरत हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन कुछ कुछ ठीक रहेगा, आपके बेहतर लाभ होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपको अपने प्रियजन से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

अंक - 9

आर्थिक मामलों आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके कार्य आपकी इच्छा के बावजूद भी आपके अनुकूल नहीं हो पाएंगे जिस वजह से आपका मन खुश नहीं रहेगा। आज आपके अचल संपत्ति से जुड़े मसले में भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके कई कार्य बनते-बनते रह जाएंगे। आज आपकी किसी नजदीकी यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके प्रियजन आप के प्रति प्रेम भाव प्रदर्शित करेंगे।