विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 28 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 28 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 6

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन कुछ ठीक नहीं है, सेहत से जुड़े अनेक प्रकार की समस्याएं उभर सकती है। जिन जातकों के पैर अथवा जोडों से जुड़े दर्द की समस्या है, उनकी तकलीफों में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आप स्वयं को शारीरिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे। आज के दिन कहीं भी धन लगाने से पूर्व उस तथ्य से जुड़े पूरी जांच परख कर ले, निवेश हेतु दिन कुछ ठीक नहीं है। संभवत आप अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में अपना नुकसान करवा लें। ऐसे मैं आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है। महिला जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है, आज किसी विशेष प्रकार के शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक - 7

आपका आज का दिन बढ़िया बीतने वाला है। आज आपको स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप स्वयं में जोश, आत्मविश्वास, सपूर्ति, तीव्रता व बुद्धिमता से लबरेज महसूस करेंगे जिस वजह से आपके सभी कार्य बनते ही चले जाएंगे। अचल संपत्ति से जुड़े सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपके जीवन में आ रही सभी समस्याओं का निदान मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन का बढ़िया रहेगा, अपने प्रियजन को प्रसन्न करने हेतु कुछ विशेष कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन काफी बढ़िया बीतने वाला है।

अंक - 8

दिन कुछ ठीक नहीं है। आपका मन अशांत रहेगा, आप स्वयं को तनाव के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। आप स्वयं के लिए मानसिक शांति व आत्मिक संतुष्टि हेतु धर्म-कर्म का मार्ग ढूंढेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट से संबंधित तकलीफ से आप परेशान रह सकते हैं। आज फालतू की वस्तुओं पर धन व्यय करना आपको महंगा पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, एक पल तो आपके मध्यम नोंक-झोंक हो जाएगी तो दूसरे ही पल आपके रिश्ते सवर जाएंगे।

अंक - 9

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा आदि हेतु लगन से मेहनत कर रहे हैं तो आपको उसमें सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके किसी प्रकार के पुरस्कार स्कॉलरशिप आदि के मिलने के आसार भी नजर आ रहे हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य हेतु इच्छुक हैं तो आप आज के दिन अपने नए कार्य की शुरुआत साझेदारी में कर सकते हैं, आगे चलकर यह आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का अवसर प्राप्त होगा।