विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 26 जून 2021 शनिवार

Daily Numerology Prediction 26 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 26 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 8 है, तो वहीं भाग्यांक 1 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आप अपने घर परिवार के जनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु जा सकते हैं जिससे आपके मन में सुकून एवं शांति का भाव बना रहेगा। आज आप अपने घर परिवार के साथ भी समय व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत करना आपके मन को खुशी प्रदान करेगा। वहीं सेहत को लेकर आपको अधिक सावधान होने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ सकती है। आज आर्थिक तौर भी संभल कर रहें, आपका नुकसान हो सकता है।

अंक 2

कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। वहीं ससुराल पक्ष की ओर से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपके घर परिवार के जनों, मित्रों अथवा स्वजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कुछ बेरोजगार जातकों के पास नौकरी हेतु कॉल आ सकता है। वहीं माता की ओर से भी मदद प्राप्त हो सकती है।

अंक 3

आज आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आप किसी विशेष उपलब्धि की प्राप्ति कर सकते हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन उन्नति प्रदायक रहेगा, आप आर्थिक लाभ की प्राप्ति करेंगे। आप आज मकान, वाहन की खरीदारी के संबंध में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर ध्यान दें। आज आपको अचानक यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। अपनी दैनिक गतिविधियों में थोड़ी कसरत आदि को शामिल करें।

अंक 4

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। घर परिवार से जुड़े मसलों को लेकर आपको काफी सोच विचार कर निर्णय लेने की आवश्यकता है। आज आप अपने आपको शारीरिक तौर पर तकलीफ में महसूस करेंगे, पीठ, कमर घुटने आदि में दर्द हो सकता है। आज फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें।

अंक 5

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं आज आपकी बौद्धिकता आपके खूब काम आएगी, यह आपके कई जटिल उलझे हुए कार्यों को भी सुलझाने में सहयोगी साबित होगी।

अंक 6

कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन उन्नति प्रदान करने वाला है। आज आप अपने बुलंद हौसले की वजह से कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलता तक ले जाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शानदार रहेगा। आज आप तकनीकी क्षेत्र में अपने ज्ञान को अधिक विकसित व व्यापक करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे।

अंक 7

आज गृहस्थ वातावरण सुखद एवं शानदार बना रहेगा। वहीं आज आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आपको क्षति पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। सरकारी विभाग से आज आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी-पेशा जातकों के उच्च अधिकारी आज खुश नजर आएंगे, वे आपकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि के संबंध में विचार कर सकते हैं।

अंक 8

आज घर परिवार के जनों के साथ आपको समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आपको किसी करीबी स्वजन की ओर से कोई बेहतरीन उपहार भी प्राप्त हो सकता है। वहीं संतान के कार्य व अध्ययन से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है, आपकी संतान के विदेश यात्रा के योग भी बन सकक्ते हैं। आज आपको अपने जीवन से सम्बंधित कुछ नीतियों को परिवर्तित करने की आवश्यकता पड़ सकती हैं।

अंक 9

कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन नए अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। हालाँकि आज आपको अपने कार्यों के प्रति थोड़ा जिम्मेदार होने की आवश्यकता है। इन अवसरों को परखने और इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। आज आपको पारिवारिक सहयोग बहुत अधिक नहीं प्राप्त हो पाएगा, अतः आप चुनौतियों का सामना करने में स्वयं ही सक्षम नजर आएंगे।