विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 25 जनवरी 2021

Daily Numerology Prediction 25 January 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 25 जनवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 7 है तो वही भाग्यांक 4 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपका राजनीतिक कार्य में रुझान बढ़ेगा। आप राजनीतिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे और इसमें आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं त्वचा से संबंधित रोग व कष्ठ आदि हो सकते हैं जो आपको परेशान करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपका दिन सुखद एवं आरामदायक रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है।

अंक 2

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। दूसरों की नजर में आपकी छवि उभर कर सकारात्मक तौर पर सामने आएगी। वहीं प्रेम  जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा-पूरा रहने वाला है, आपके लिए आज का दिन काफी यादगार साबित होगा। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम, विवाह, सगाई आदि में सम्मिलित हो सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर का वातावरण भी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों व नौजवानों का दिन काफी जोश व उत्साह से भरा रहेगा। आप आज कुछ बेहतर करने की उमंग लिए रहेंगे।

अंक 3

आर्थिक मसलों को लेकर दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके समक्ष कई नई प्रकार की समस्याएं आएंगी। हालांकि बावजूद इन सभी समस्याओं के आप परिवार के आवश्यक पदार्थों में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होने देंगे। आप अपनी भी आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाने में सफल होंगे। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सभी लोग आप से प्रफुल्लित नजर आएंगे। लंबे अरसे के बाद आपके कोर्ट कचहरी आदि से जुड़े कार्यों के गतिमान होने के आसार नजर रहे हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आप अपनी गतिविधियां दर्शा सकते हैं।

अंक 4

आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के आरंभ हेतु विचार कर सकते हैं। आज के दिन में किए गए सभी कार्यों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज के दिन किये गए सभी कार्य आपको भविष्य में काफी लाभ और परिणाम भी प्रदान करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत ठीक नहीं रहेगी, उनका आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। घर परिवार का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। कुल मिलाकर दिन आपका बढ़िया रहेगा।

अंक 5

आज आपको माता पिता की ओर से सहयोग व स्नेह की प्राप्ति होगी। माता-पिता के बलबूते पर आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे। आप सफल व्यक्तित्व के परिचारक बनेंगे। आज के दिन यात्रा को लेकर आपका दिन ठीक नहीं रहेगा, अतः यात्राओं को टाल दें तो बेहतर है। विशेष तौर पर वाहन चलाने से बचें। यदि वाहन चला रहे हैं तो ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करें और धीरे चलाएं। आज आपका मन भी प्रफुल्लित नजर आएगा। आप सभी से मिलकर रहना पसंद करेंगे और आनंद महसूस करें।

अंक 6

लोग आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि रखेंगे। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का स्वभाव परिलक्षित होगा। आपके यश में आज वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपका मन थोड़ा शांत रहेगा। आप मानसिक अशांति को समाप्त करने हेतु अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को व आराध्य देवी-देवताओं या फिर मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। संभवतः आपके लिए यह शांति व संतुष्टि प्रदान भी साबित हो।

अंक 7

आज आप अपनी पुरानी रूढ़िवादी वह कट्टरपंथी विचारधाराओं का परित्याग कर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए नई विचारधाराओं को स्वीकार करने का प्रयत्न करेंगे। अपने आप में परिवर्तन लाएंगे और अपने स्वजनों में भी आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करेंगे। समय के बदलते स्वरूप को आप स्वीकार करने में आज स्वयं को सहज महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा हो जाएगा, आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

अंक 8

घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी ,उनके स्वास्थ्य पर अधिक से अधिक ध्यान दें। आज अपने खानपान में सावधानी बरतें। इन दिनों आपके लंबे अरसे से चले आ रही समस्याओं का कोई न कोई समाधान निकल आएगा। आपके शारीरिक कष्टों व रोगों का भी कोई ना कोई उपचार निकल आएगा। घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, परिस्थितियां सामान्य तौर पर ठीक-ठाक नहीं रहेंगी।

अंक 9

कारोबार में आप योजनाबद्ध तरीके से अपने कदम आगे बढ़ाएंगे तो आपको सफलता अवश्य ही  प्राप्त होगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कारोबार की स्थिति को बेहतर करने हेतु अपनी तरफ से खूब मेहनत करेंगे। आप अपनी मेहनत व अपनी कार्यक्षमता कार्यशैली आदि से स्वयं में संतुष्ट नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन काफी हद तक व्यस्ततापूर्ण साबित होगा जिससे गृहस्थ जीवन हेतु समय निकाल पाने में असमर्थ हो जाएंगे। आप परिवारिक आवश्यकताओं की जरूरतों की पूर्ति तो कर लेंगे किंतु आप अपना समय अपने घर परिवार के जनों के साथ नहीं बिता पाएंगे।