विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 24 फरवरी 2021

Daily Numerology Prediction 24 February 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 24 फरवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 6 है तो वही भाग्यांक 4 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपके मन में किसी तिथि को लेकर थोड़ी परेशानी व चिंता बनी रहेगी। आज आप स्वयं को शारीरिक तौर पर भी बहुत बेहतर महसूस नहीं करेंगे। कारोबार एवं कार्य क्षेत्र में आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आएंगी जिससे आपको डटकर सामना करने की आवश्यकता है। कोशिश करें कि अपने आवेश पर नियंत्रण रखें, क्रोधित ना हों। आज के दिन की गई आपकी छोटी सी लापरवाही आपके लिए काफी बड़ी समस्या बन कर उभर सकती हैं।

अंक 2

प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके मध्य किसी तथ्य को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। आज आप पूजा-पाठ आदि में अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे, इन कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। विवाहित जीवन बिताने वालों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, आज आपके आपके जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी, आपके मध्य अनबन हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों के मन में आज भिन्न-भिन्न प्रकार के विचार उथल-पुथल मचा रहे होंगे जिस वजह से आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा।

ये भी देखें: एक लोटा जल से दूर होगी धन संबंधी समस्याएं, मिलेंगी माँ लक्ष्मी की कृपा

अंक 3

दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है, आपके एवं आपके जीवनसाथी के बीच किसी तथ्य को लेकर वाद विवाद जो पुराने समय से चल रहे थे, वे आज थोड़े अधिक बढ़ सकते हैं। अपनी तरफ से कोशिश रखें कि विवादों को तूल न दें, बल्कि परिस्थितियों को संभालने का प्रयास रखें। गृहस्थ वातावरण बेहतर रहेगा, पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपना ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करेंगे। आज सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं, अतः अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

अंक 4

आज खर्च में बढ़ोतरी होगी। आपका फिजूल में इधर-उधर के तथ्यों पर काफी खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन गुजार रहे जातकों के मध्य के मनमुटाव सुलझने के आसार नजर आ रहे हैं, संभवत आपके मतभेद दूर हो जायें। इससे पारिवारिक वातावरण भी प्रभावित हो सकता है, अतः अपनी ओर से कोशिश रखें कि आप दोनों के मध्य के वाद-विवाद पारिवारिक वातावरण व संतान को प्रभावित ना करें। आज आपको कार्य क्षेत्र में थोड़ी अधिक चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है, आप के सहकर्मी आपके विरुद्ध हो जाएंगे।

अंक 5

यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अत्यंत ही शुभकारी एवं लाभकारी साबित होने वाला है। आर्थिक मसलों को लेकर दिन थोड़ा अधिक खर्चीला रहेगा, अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास करें। हालांकि दूसरी तरफ आपके लाभ में भी खूब बढ़ोतरी होगी। आज यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, यात्रा को लेकर दिन आनंददायक रहने वाला है। हालांकि यात्रा व्यस्ततापूर्ण होने के साथ-साथ खर्चीली भी रहेगी। आज आपको सरकारी योजना अथवा कार्यों से लाभ प्राप्त हो सकता है।

ये भी देखें: शनि ग्रह गोचर दशा 2021: इन राशियों पर रहेगा शनि साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव

अंक 6

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका ध्यान अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित रहेगा। नौकरी पेशा जातक अपने सभी कार्यों को पूर्ण कर पाने में सफल होंगे। आप अपनी योजनाओं को नया आयाम देंगे। घर परिवार के जनों को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है, संभवतः पारिवारिक जन में से किसी के सेहत की दशा बिगड़ जाए। आज का दिन आपका काफी अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। इन लोगों की वजह से आप अपने जीवन में कुछ नया व बेहतर करने हेतु स्वयं को आत्मविश्वास से भरा महसूस करने लगेंगे।

अंक 7

आज आपको पारिवारिक जनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार के सभी जन आप के प्रति प्रेम एवं स्नेह की भावना दर्शाएंगे। कार्यक्षेत्र में दिन आपका मिश्रित परिणाम परिलक्षित करेगा। हालांकि निजी जीवन अत्यंत ही खुशियों से भरा बीतने वाला है। आज आपके मन में स्वार्थ की भावना पनप सकती हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में भी खुशहाली बरकरार रहेगी।

अंक 8

छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जो जातक शिक्षा-दीक्षा से जुड़े हैं, उनके लिए भी दिन काफी शानदार रहेगा। दिन आपका लाभकारी साबित होगा। नौकरी पेशा जातकों को बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक परिवेश थोड़ा अशांतिपूर्ण हो सकता है। पारिवारिक तौर पर आपके लिए समस्याएं व परेशानियां बढ़ जाएंगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा।

अंक 9

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आपके रिश्ते में प्रेम व खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वों व पारिवारिक जनों के प्रति काफी अधिक जागरूक व जिम्मेदार नजर आएंगे। आप अपनी पारिवारिक आवश्यकता व हर छोटी-छोटी चीजों का पूरा ख्याल रखेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि अपने खर्च को लेकर आपको सुनियोजित होने की आवश्यकता है अन्यथा लाभ से कुछ अर्जित नहीं कर पाएंगे।