विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 24 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 24 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 6

धार्मिक क्रियाकलाप में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगे। पूजा-पाठ आदि जैसे कार्य में आपका खूब मन लगेगा। कारोबार में आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आप किसी नई नीति पर कार्य करेंगे। अपने कार्यक्षेत्र की प्रगति हेतु आप किसी विशेष प्रकार की योजनाएं बनाएंगे एवं उसी पर कार्य कर तरक्की करेगें, जिससे मन को आत्मिक संतुष्टि की प्राप्ति भी होगी। घर-परिवार में किसी प्रकार के कलह-क्लेश आदि के उत्पन्न हो जाने के आसार हैं, पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। चारों और अशान्तिपूर्ण वातावरण बना रह सकता है, अचल संपत्ति से संबंधित मसले को लेकर संभवतः काफी घमासान हो सकता है। ऐसे में आपको समझदारी से कार्य करना होगा। वहीं संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी जो आपके सभी तनाव एवं परेशानियों को समाप्त कर मन को प्रफुल्लित कर देगी।

अंक - 7

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आएंगी जिसके कहीं ना कहीं वजह आप ही होंगे। आपको अपने व्यवहार में सकारात्मकता व नर्माहट लाने की आवश्यकता है। अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध बनाने की चेष्टा करें। आज आप विपरीत लिंग के जातकों से अधिक सावधान रहें, उनकी वजह से आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं। आज आप अपने घर-परिवार में भौतिक सुखों की वृद्धि हेतु किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं। संचार के विभिन्न माध्यम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के जातकों के लिए खास तौर पर आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

अंक - 8

आज का दिन आपका खुशियों से भरा-पूरा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज यदि आप किसी विषय से जुड़े मसले को लेकर काफी खोजबीन में लगे है, तो आज आपको कोई ऐसा सुराग हाथ लग सकता है जो आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है। इससे आप सफलता की प्राप्ति अवश्य ही करेंगे। वहीं विद्यार्थियों के शोध संबंधित कार्यों के भी आज पूर्ण होने के आसार हैं जो आपके अंदर एक जोश व उत्साह भर देगा जिससे आप अन्य प्रोजेक्ट के कार्यों को पूर्ण करने हेतु उत्साहित नजर आएंगे। नौकरी-पेशा जातक यदि अभी नौकरी में परिवर्तन हेतु विचार कर रहे हैं तो उन्हें एक बार पुनः अपने निर्णय के संबंध में गहन-चिंतन कर लेना चाहिए, साथ ही वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य ही लेनी चाहिए।

अंक - 9

आज आप स्वयं को कठिनाइयों को परेशानियों के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर-परिवार में अचल संपत्ति से जुड़े मसले को लेकर अनबन की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे समय में आपको अपनी समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है जो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। ऐसे समय में आपको अपनी बुद्धि व विवेक का प्रयोग करने की आवश्यकता है। इससे आपके सभी अटके हुए कार्य बन जायेगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके मध्य स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। आज आपके धन वृद्धि होने के आसार है, अचानक आपको आर्थिक मसले से जुड़ी कोई खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको अपने मन पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं।