विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 23 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 23 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 6

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आपका मन अपने प्रियतम से मिलने हेतु उतारू रहेगा। आप अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने हेतु काफी रोमांचित रहेंगे। आप अपना अधिक समय प्रियजन के साथ व्यतीत करना चाहते हैं।  वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आपको आपके जीवनसाथी की ओर से कार्यक्षेत्र में कोई विशेष सहयोग प्राप्त होगा। उनकी मदद से आपके दैनिक रोजमर्रा के कार्य सामान्य रूप से सफल हो जाएंगे। आज आपके जीवनसाथी को किसी कार्य विशेष में खूब मुनाफा हो सकता है।

अंक - 7

आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके पुराने आर्थिक संकटों का निवारण होगा, आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको बेकार के दिखावे से बचने की चेष्टा करनी चाहिए अन्यथा आप इसमें स्वयं को बाद में लूटा हुआ महसूस करेंगे। फिजूलखर्ची दिखावे के चक्कर में आपको बाद में महंगी पड़ जाएगी । कार्यक्षेत्र हेतु आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, आपके उच्च अधिकारी आपके क्रिया विधि व क्रियाकलाप को देखकर आपसे प्रसन्न होंगे, उनके मन में आपके लिए एक विशेष स्थान बनेगा। आज आप प्रगति के पथ पर अग्रसर नजर आएंगे। वहीं प्रेम संबंधों में आपको अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक एक-दूसरे की भावनाओं को परखते व समझते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।

अंक - 8

आज आपका मन काफी व्याकुल रहेगा। आप अपने आर्थिक पक्ष एवं पारिवारिक व अन्य रिश्तो को लेकर भी काफी चिंतित नजर आएंगे। इन सभी चिंताओं में आप के आर्थिक हालात आपके लिए कई प्रकार की चुनौतियां उत्पन्न कर सकते हैं। आपके कार्य आपके आर्थिक मसलों की वजह से लटक सकते हैं। पिता-पुत्र में भी पैसे को लेकर अथवा किसी अन्य बात को लेकर ही कहासुनी हो  सकती है। आज आपको कार्यक्षेत्र में मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी, हालांकि शाम तक आपकी स्थितियों के सुधर जाने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है।

अंक - 9

वैसे तो आप आज स्वयं को काफी ऊर्जावान व सशक्त महसूस करेंगे, किंतु बावजूद इसके आपके जोड़ों से संबंधित तकलीफ आपको अधिक परेशान कर सकती है।  आप की हड्डियों में किसी प्रकार की पीड़ा और कष्ट की अनुभूति हो सकती है। वहीं आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आप के लाभ के आसार बने हुए हैं। आप घर परिवार में किसी भौतिक सुख हेतु वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपकी किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, किंतु यह यात्रा अधिक फलदाई नहीं हैं। वैसे आपको अपनी दैनिक रोजमर्रा के अनुसार अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, रिश्ते पहले की अपेक्षा अधिक प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थी किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा में भागीदारी ले सकते हैं।