विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 22 जून 2021 मंगलवार

Daily Numerology Prediction 22 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 22 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 4 है तो वहीं भाग्यांक 6 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज का दिन बेहतर नहीं रहेगा, आपकी छोटी सी भूल किसी बड़े नुक्सान का कारण बन सकती है। आपके उच्च अधिकारी से आपको डांट फटकार भी लग सकती है। वहीं कुछ खास बातों को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, हालाँकि पारिवारिक परिवेश सामान्य बना रहेगा।

अंक 2

आपका आज का दिन बेहद शानदार गुजरने वाला है। कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन काफी उन्नति प्रदायक रहेगा। यदि आप विदेश यात्रा के संबंध में मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन बढ़िया है। साझेदारी में कारोबार का आरम्भ करना आज ठीक नहीं रहेगा। कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं।

अंक 3

आज आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। राजनीतिक तौर पर आप अपनी गतिविधियों को थोड़ा संयमित ही रखे तो बेहतर रहेगा अन्यथा आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही इससे आपके मान सम्मान पर भी प्रश्न उठ सकता है। वहीं आज आपका अधिकांश समय अपने फोन में सोशल साइट्स और गेम खेलने में गुजरेगा, कार्य में आपका मन कुछ खास नहीं लगेगा।

अंक 4

फिजूल की बातों को लेकर आपका मन बेचैन रहेगा। हालांकि किसी अन्य से अत्यधिक उम्मीद करना भी आपके समस्या की वजह बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके समक्ष कई उलझने आएंगी, आपके बने-बनाए कार्य भी आज बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में भी आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी।

अंक 5

कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आपको सावधानी और सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है। वहीं संतान के सेहत को लेकर आज थोड़ी सावधानी बरतें, उनका ख्याल रखें। आज आप अपने आपको भी काफी थका हुआ महसूस करेंगे, अतः अपना भी अधिक से अधिक ध्यान रखें।

अंक 6

कारोबार के दृष्टिकोण से आज आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए संभवतः लाभकारी तो रहेंगी, किंतु सेहत के दृष्टिकोण से ये समस्या उत्पन्न कर सकती है। अतः आप अपना ख्याल रखें। प्रेम जीवन यापन कर रहे जातकों के मध्य नोकझोंक हो सकती है। घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा। सरकारी विषय वस्तु से जुड़ी आज सभी उलजनों का समाधान प्राप्त हो सकता है।

अंक 7

नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन परिवर्तनकारी रहेगा। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए आज का दिन बढ़िया है। आपकी तलाश की समाप्ति होगी। आज आपकी कुछ पुरानी मुश्किलों का भी समाधान निकलेगा। आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

अंक 8

आर्थिक मसलों को लेकर दिन लाभकारी है। आज अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है जिससे मन खुश रहेगा। दिन आपका सुखद बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीदारी में थोड़ी सतर्कता बरतें। दस्तावेजों को अच्छे से पढ़ ले। आज आपको यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है।

अंक 9

कारोबारी स्तर पर आज आपकी किसी महत्वपूर्ण डील के संपन्न होने के योग नजर आ रहे हैं। आज आप अपने घर के परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर समय ठीक नहीं है, कलह का वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन गुजार रहे जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी संतान आपसे खुश नजर आएगी।