विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 22 जनवरी 2021

Daily Numerology Prediction 22 January 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 22 जनवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 4 है तो वहीं भाग्यांक 1 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक:-

अंक 1

आपका आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है। घर परिवार के जनों का सम्पूर्ण साथ प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों के साथ की वजह से आपका आज का दिन काफी खुशहाल बीतने वाला है। घर परिवार का वातावरण भी काफी बेहतर, रौनक व खुशहाली से भरपूर रहेगा। आज आपको आपके स्वजनों के साथ खरीदार हेतु जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप अपने स्वजनों के साथ सुंदर आभूषण, वस्त्र, तोहफे आदि की खरीदारी कर सकते हैं। दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आज आप दूसरों की सेवा हेतु तत्पर नजर आएंगे।

अंक 2

आपका आज का दिन विशेष रूप से फलदाई रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों की उन्नति के पूर्ण आसार नजर आ रहे हैं। आपके आर्थिक हालात के उन्नत होने के आसार है, आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान निकलेगा। आज आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। दिन तनाव मुक्त व बढ़िया रहने वाला है। आज आपके कुछ पुराने विवादित मसले, उलझे हुई समस्याओं आदि के सुलझ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी खुशहाल व सुखद रहेगा।

अंक 3

आर्थिक मसलों को लेकर आज के दिन आपको परहेजी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक लेन-देन आदि से जुड़े मसलों में आज आपको सोच-समझ कर अपने कदम आगे रखने चाहिए। आज आपका मन काफी चिंतित व तनाव ग्रस्त रहेगा। आप किसी नए कार्य के आरंभ विचार कर सकते हैं। अपने कार्य के आरंभ हेतु आपका आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी एवं फायदेमंद साबित होगा। आज पारिवारिक तौर पर आपके दायित्वों में बढ़ोतरी हो सकती है जिन्हे पूर्ण करने हेतु आप अपनी ओर से प्रयत्न करते नजर आएंगे।

अंक 4

आज फिजूल के तथ्य पर अपना समय बर्बाद करने से बचने का प्रयास करें, तभी आप अपने आवश्यक और महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आर्थिक तथ्यों व धन-दौलत आदि से जुड़े मसलों में अधिक स्वतंत्रता व छूट बरतना भी ठीक नहीं है। आर्थिक मसलों को लेकर अपने हाथ अधिक ढीले करना भी ठीक नहीं है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाना चाहिए। अधिक स्वतंत्रता आपके लिए ही समस्या उत्पन्न कर सकती है। आज अपने कार्यों के क्रियान्वयन हेतु विचार कर सकते हैं। आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा समारोह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

अंक 5

नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आएंगी। आपका दिन उलझनों से भरा-पूरा रहने वाला है। आज के दिन यात्रा करने से बचने का प्रयत्न करें, यात्रा के दौरान दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है, चोट भी लग सकती हैं। आज के दिन चुनौतीपूर्ण व जोखिम भरे कार्य भी ना ही करें तो बेहतर हैं। आज कला की तरफ आपका आकर्षण बना रहेगा। आप कुछ नया, बेहतर तथा रोचक करने का प्रयत्न करेंगे। कारोबारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। सेहत के दृष्टिकोण से दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, अपना विशेष ख्याल रखें।

अंक 6

आज अपने आपको संयमित तथा शांत रखने का प्रयत्न करें। अपने क्रोध को बेकाबू ना होने दें। अपने मन के अनैतिक व नकारात्मक विचारों पर न लगाएं । आत्म संयम रखना सर्वप्रथम अति आवश्यक है, तभी आपका चरित्र संवरा हुआ रह पाएगा। समय को महत्व दें, समय आपका आपके हाथों से निकलता जा रहा है। आज अपने विरोधियों से संभल कर रहे। अपने कार्य में अपना ध्यान केंद्रित करने का अधिक से अधिक प्रयत्न करें और कोशिश करें कि आज सर्वाधिक शांति हेतु प्रयासरत रहें।

अंक 7

आपका मन काफी उत्साहित रहेगा। आप स्वयं को जोश, उत्साह व उमंग से भरा हुआ महसूस करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन मुनाफेदार रहेगा। आज आप अपने कारोबार में परिवर्तन हेतु विचार कर सकते हैं। अपने कारोबार में कुछ नए नए परिवर्तन लाएंगे जो आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति को उन्नत करेगा। आर्थिक हालात के तौर पर दिन अनुकूल रहेगा, आज आपकी आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ व बेहतर होने के पूरे आसार हैं।

अंक 8

आपका दिन काफी हद तक उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आपको अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी भी तथ्य को लेकर यदि आप दृढ़ संकल्पित रहेंगे, तो आप हर समस्याओं व बाधाओं से दो-दो हाथ करते हुए आगे निकलते चले जाएंगे। आपको अपने ऊपर भरोसा रखते हुए हिम्मत से कार्य लेने की आवश्यकता है। घरेलु परिवेश सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बना रहेगा। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी का अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्राप्त होगा।

अंक 9

कार्यक्षेत्र को लेकर आपका आज का दिन काफी उचित रहने वाला है। व्यापारियों को लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके पुराने अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। आपके उधार में दिए गए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन शांत, संतुष्ट व खुश नजर आएगा। आज आप अपनी घरेलु जरूरतों व निजी आवश्यकता हेतु वाहन की खरीदारी कर सकते हैं जिससे घर-परिवार का माहौल खुशियों से संपन्न रहेगा।