विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 22 दिसम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 22 December 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 22 दिसम्बर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 4 है, तो वहीं भाग्यांक 2 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आपका आज का दिन काफी तनावपूर्ण रहने वाला है। बेवजह किसी से बहसबाजी हो सकती है जो आपके मन को और भी अधिक चिंतित व परेशान करेगा। वहीं कारोबार को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप कई नई नीतियों का क्रियान्वयन करेंगे। सगे-संबंधी व स्वजनों की ओर से कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को दुखी कर देगा। आज संतान से जुड़ी कोई बात आपके मन को परेशान कर सकती है, आप संतान के भविष्य, करियर आदि को लेकर भी आज चिंतित नजर आ सकते हैं।

अंक - 2

आपके मन में सकारात्मकता की भावनाएं बनेंगी। आप अपनी ओर से काफी मेहनती बने रहेंगे, हर कार्य हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। आज आपकी मेहनत खूब रंग भी लाएगी। आज के दिन आप जिस भी कार्य की शुरूआत करेंगे, उन सभी कार्य में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी खुशियों से पूर्ण और रौनक से युक्त रहेगा। आज आपकी संतान के विवाह अथवा सगाई आदि के तिथि के निर्धारित हो जाने के आसार हैं।

अंक - 3

कारोबार को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप अपने करियर व कार्य क्षेत्र को लेकर नई-नई संभावनाओं की खोजबीन में लगे रहेंगे। आप अपनी ओर से काफी प्रयत्नशील रहेंगे और अपनी ओर से हर प्रकार के नई-नई युक्तियों को लगाएंगे। आज के दिन आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, साथ ही धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर भी आपको धार्मिक स्थलों की यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके मन को शांति प्रदान करेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। यदि आप वीजा, पासपोर्ट आदि जैसे क्रियाकलाप हेतु प्रयासरत है, तो आपका आज का दिन समस्याओं से संपन्न रह सकता है।

ये भी देखें: वार्षिक कन्या राशिफल 2021 जानें

अंक - 4

आपका आज का दिन काफी अच्छा बितने वाला है। आज आप संतान के संबंध में विचारशील मुद्रा में नजर आएंगे, आप संतान के कार्य, शिक्षा का क्षेत्र आदि पर अपना काफी धन व्यय कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, कारोबार में आज आपको अनेकानेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु संभावना है कि शाम ढलते-ढलते आपकी परेशानी व समस्याओं का हल भी निकल आए। आज आपको किसी विशेष कार्य में बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी जिससे आपके आर्थिक हालात सुधरेंगे और आप स्वयं को संपन्न व संतुष्ट महसूस करेंगे।

अंक - 5

आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, किंतु आप स्वयं को निर्णय लेने की स्थिति में महसूस नहीं करेंगे। वहीं कुछ कार्यों को लेकर आपका आज का दिन बहुत ही बेकार हो सकता है तो कुछ तथ्यों व कुछ विशेष व्यक्तित्व से आपको प्रेरणा प्राप्त हो सकती है जो आपके अंदर जोश व उत्साह भर देगा। आज आप अपने सहकर्मियों से अपने बर्ताव को बेहतर बनाए रखने का प्रयत्न करें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, आपके घर में विवादित वातावरण बना रहेगा। आज घर में पारिवारिक जनों के मध्य नोकझोंक हो सकती हैं।

अंक - 6

आपका आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज आपके समक्ष अनेक-अनेक प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति आएँगी। आपको कई क्षेत्रों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप आज यात्रा हेतु प्रयासरत हैं या यात्रा पर जा रहे हैं, तो आज के दिन आपको काफी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। छोटे-मोटे हादसे आदि के घटित होने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जनों को लेकर आपके मन में काफी प्रिय और स्नेह की भावना बनी रहेगी। आप अपने पारिवारिक तथ्यों के को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे। आप घर परिवार हेतु कुछ विशेष निर्णय फिर क्रियाकलाप आदि को भी अंजाम दे सकते हैं।

ये भी देखें: जानिए आने वाले वर्ष 2021 में कैसे रहेंगे आपके सितारे वार्षिक राशिफल द्वारा

अंक - 7

आज आपका मन खुश रहेगा। आप अपने सभी कार्यों को जोश, उत्साह व आनंद से करते जाएंगे। आप दूसरों की मदद हेतु आगे आएंगे। जरूरतमंदों की सेवा करने व उसकी मदद करके आपको काफी खुशी की अनुभूति होगी। वहीं घर परिवार को लेकर आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी बेहतरीन तरीके से निभाने की आवश्यकता है। आज आप कर्तव्यनिष्ठता का पालन करेंगे और सही तथ्यों पर जोर देंगे। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

अंक - 8

आज आपके सामाजिक मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके शत्रु गण आपसे काफी चिंतित व परेशान हो सकते हैं। संभावना है कि आज आपको शाम ढलते-ढलते किसी बेहतरीन शुभ परिणाम की प्राप्ति हो। आज आपको शाम के समय कोई सुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है। आपका दिन आज का काफी अच्छा खुशियों से भरा हुआ शानदार व्यतीत होगा। पारिवारिक जन आपको खुशी देंगे। आपकी संतान के द्वारा किए गए क्रियाकलाप आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

अंक - 9

पारिवारिक जनों की ओर से आज आपको कई प्रकार की परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मित्र भी आपको नकारात्मकता की और धकेलने में लगे रहेंगे, वे आप को गलत आदतों में लगा सकते हैं। आपकी गलत संगति आपके लिए अभिशाप बन सकती हैं। आपको स्वयं पर नियंत्रण स्थापित कर सही गलत की परख करने की आवश्यकता है। आज अपनी बौद्धिकता का इस्तेमाल करें ताकि आप स्वयं को गिरने से पहले उठा सके। आज आप अपनी बौद्धिकता के बलबूते पर खूब मुनाफा कमा सकते हैं। आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होने के आसार हैं।