विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 22 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 22 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 6

कारोबारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आज आपके नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। वहीं विपरीत लिंगो से आपको बचकर रहने की आवश्यकता है, वे आप के लिए कोई नया संकट उत्पन्न कर सकते हैं। आज आपको अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी अनुकूल सफलता की प्राप्ति नहीं होगी, ऐसे में आपको उदास होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत है,  वे आपके विरुद्ध साजिश रच रहे हैं जो आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। घर-परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं है, मनमुटाव, कलह-क्लेश आदि जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आपको अपने बर्ताव में प्रेम स्नेह व सकारात्मक का रखने की आवश्यकता है। संभवत इससे घर परिवार के माहौल को अनुकूल व सकारात्मक बनाने में मदद मिले। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों को जीवनसाथी की ओर से आने वाले तनाव से मुक्ति मिलेगी।

अंक - 7

बेरोजगार जातकों की नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग लंबे अरसे से सरकारी नौकरी हेतु प्रयत्न रहत नजर आ रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सफलता प्रदायक हो सकता है। हालांकि आज आपके घर-परिवार का माहौल कुछ खास बेहतर नहीं रहेगा, आप पारिवारिक सुखों की कमी महसूस करेंगे। आपको अपनी संतान से बैर भाव उत्पन्न हो सकता है, संतान का रवैया आपके लिए ठीक नहीं रहेगा जो आपके मन में निराशाजनक स्थिति उत्पन्न करेगा। जो जातक पैरों के अथवा घुटनों आदि की समस्या से ग्रसित हैं, उन्हें आज अधिक तकलीफ हो सकती हैं। वहीं युवा जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, अपने करियर में प्रगति के शिखर पर पहुंचेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके संबंध पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे। घर के अन्य छोटे बच्चों से आपको खुशी की प्राप्ति हो सकती हो।

अंक - 8

घर परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता की कमी नजर आएगी। आप सभी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति व भौतिक सुखों की प्राप्ति में लीन नजर आएंगे। अपनी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति हेतु रिश्तों को भी दांव पर लगा सकते हैं। जो जातक प्रेम विवाह हेतु तत्पर हैं एवं अपने विवाह हेतु नया कदम उठाने जा रहे हैं, उनके लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आज उनके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होगी। आज आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिल रही है, अतः सेहत का विशेष खयाल रखे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। कारोबार को भी व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

अंक - 9

अचल संपत्ति से जुड़े मसले आपके संपन्न हो जाएंगे। आर्थिक मामलों में आपका दिन आज बढ़िया ही रहने वाला है। आपकी मनोनुकूल सभी कार्य संपन्न होंगे। हालांकि आपको संतान को लेकर अधिक सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके पास आपकी संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर आ सकती है जो आपके हृदय को झकझोर देगी। आर्थिक मामलों में स्थिति सुधरती भी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ लेनदेन के मामले में आपके नुकसान होने की आशंका है, संभवत किसी की वजह से धोखाधड़ी आदि हो जाए। अतः आपको अपने कारोबार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही लेनदेन पर भी सतर्कता व सावधानी रखें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको को अपने प्रेमीजन की ओर से किसी विशेष कार्य में सहयोग की प्राप्ति होगी। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने जीवनसाथी के लिए किसी खास उपहार की खरीदारी कर सकते हैं।