विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 21 मार्च 2021

Daily Numerology Prediction 21 March 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 21 मार्च 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 3 है तो वही भाग्यांक 2 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक जागरूक होने की आवश्यकता है, सेहत के दृष्टिकोण से दिन कुछ ठीक नहीं है। आपका आज का दिन मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला है। भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर काफी सक्रिय नजर आएंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, हालाँकि अपने तथ्यों का लेखा-जोखा रखना ना भूलें। पारिवारिक परिवेश खुशहाल बना रहेगा।

अंक 2

आज आप खूब उन्नति करेंगे, आपके कारोबार के उन्नति की ओर अग्रसर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका दिन भी काफी लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक तौर पर आप स्वयं को सशक्त महसूस करेंगे। आज आप पर पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। कारोबारी तौर पर आपका दिन काफी अधिक व्यस्त हो सकता है। संतान से जुड़े पिछले दिन की कुछ परेशानियों व समस्याओं का हल निकल आएगा, उनकी ओर से आपका मन आज संतुष्ट व तनावमुक्त नजर आएगा।

अंक 3

आज आप सामाजिक क्रियाकलाप में काफी सक्रिय नजर आएंगे जिससे आपके मान-सम्मान में भी उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। धार्मिक क्रियाकलाप में भी आप अपना समय लगा सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप स्वयं को आर्थिक तौर पर मजबूत महसूस करेंगे। आप अपना काफी समय घर परिवार के जनों के साथ ही व्यतीत करेंगे, संतान के साथ आप कुछ बेहतरीन खुशहाली से भरे लम्हे भी बताएंगे।

अंक 4

आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लें अन्यथा यह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। इसलिए विशेष कदम उठाने से पूर्व अपने घर के वरिष्ठ अथवा विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ही ले लें। आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए लाभकारी व सार्थक साबित होंगी। आज घर के सभी सदस्य आपके प्रति स्नेह भरी दृष्टि रखे और आपकी प्रशंसा भी करेंगे। वहीं अपने पारिवारिक जीवन को लेकर अधिक आनंद में नजर आएंगे। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करेंगे, आपकी संतान आपसे खुश रहेंगी।

अंक 5

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी ना किसी तथ्य को लेकर वाद-विवाद बना रहेगा। भाई बहनों के मध्य के संबंध बेहतर व प्रगाढ़ होंगे। आज आप अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। प्रेम जीवन गुजार रहे जातकों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है।

अंक 6

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप एक-दूसरे के प्रति काफी आकर्षित नजर आएंगे। आज समय आपके लिए काफी अनुकूल व शानदार रहने वाला है। आप आज समय का काफी बेहतरीन तरीके से सदुपयोग करते नजर आएंगे। गृहस्थ माहौल आपके मन को थोड़ा बहुत तनावग्रस्त कर सकता है। पारिवारिक वातावरण आपके लिए परेशानी उत्पन्न करने का भी कार्य करेगा। विद्यार्थी आज उच्च शिक्षा हेतु प्रयासरत रहेंगे।

अंक 7

आज आप स्वयं को जोश, ऊर्जा व उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगें। आज आपके सभी कार्य सार्थक व सफल होंगे। आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।  कारोबार से जुड़े आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल होने के आसार हैं। संतान से जुड़ी समस्याएं आज और भी अधिक बढ़ सकती है, आपका मन ऐसे तथ्यों को लेकर चिंतित नजर आएगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन का पूरा-पूरा ख्याल रखें।

अंक 8

आज आपको कोई सुखद व शुभकारी समाचार सुनने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन खुशी से गदगद हो उठेगा। आमदनी हेतु आपके मन की जो उम्मीदें थीं, उन उम्मीदों के पूर्ण होने के आसार हैं। वहीं मीडिया, पत्रकारिता बैंक आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य के सभी जन सराहना करेंगे। आज आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन रोमांटिक बीतने वाला है।

अंक 9

आर्थिक स्तिथि को लेकर आज आपको संयमित होने की आवश्यकता है, आज का दिन आपका काफी अधिक खर्चीला रहने वाला है जो आपकी आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित कर देगा। वहीं संतान से सम्बंधित किसी तथ्य को लेकर आपका मन खिन्न रहेगा। आज आप माता-पिता से जुड़े विषय वस्तु को लेकर थोड़े परेशान से रहेंगे। आप उनके मध्य की परेशानियों से स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करने लगेंगे। कैरियर व कार्य क्षेत्र से जुड़े मामलों को लेकर दिन सामान्य सा रहने वाला है।