विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 21 जुलाई 2021 बुधवार

Daily Numerology Prediction 21 July 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 21 जुलाई 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 3 है तो वहीं भाग्यांक 6 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

कार्यक्षेत्र में आज परिस्थिति सामान्य बनी रहेगी। वहीं आज पारिवारिक परिवेश कुछ ठीक नहीं रहेगा, परिवार में कलह की स्थिति बरकरार रहेगी। भाइयों के साथ कहासुनी हो सकती है। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में धोखाधड़ी जैसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको जागरूक रहने की आवश्यकता है। आज खर्च में बढ़ोतरी होगी, जबकि बचत कम होगी।

अंक 2

शिक्षार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपका दिन थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण व समस्याओं से भरा रहेगा। वहीं कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह हेतु नई प्रस्ताव आ सकते हैं या आपके रिश्ते भी तय हो सकते हैं। कारोबार में साझेदारी करना आज ठीक नहीं रहेगा। यात्राओं पर यदि जा रहे हैं, तो अपने सामान का ख्याल रखें। नौकरी-पेशा जातकों को अपने उच्चाधिकारियों के समक्ष सौम्यता के साथ पेश आने की आवश्यकता है।

अंक 3

आज वाहन चलाते समय सावधानी बनाए रखें, किसी प्रकार की दुर्घटना घटित हो सकती है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाएगा। आज आपके व्यवहार की वजह से आपके कुछ नये शत्रु पनप सकते हैं। अतः अपने व्यवहार में शालीनता बनाए रखने का प्रयास करें, साथ ही आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

अंक 4

कारोबार के दृष्टिकोण से दिन विपत्तियों से भरा रहेगा। हालांकि आपको धैर्य धरकर समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता है, तभी आप लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आप किसी भी नए कार्य को आरंभ करने से पूर्व वरिष्ठों अथवा विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य ले लें, यह आपके लिए लाभकारी बना रहेगा। नौकरी-पेशा जातकों की उन्नति के आसार नजर आ रहे हैं। मानसिक तौर पर आपका मन आज थोड़ा विचलित हो सकता है।

अंक 5

आज आपको सभी जनों की ओर से कुछ ना कुछ सलाह प्राप्त होती रहेगी जिससे आपका मन थोड़ा चिड़चिड़ा हो जाएगा और आपके मन में क्रोध का भाव जागृत हो जाएगा। किंतु ऐसे स्थान पर लोगों के द्वारा सुझाए गए मार्ग के बारे में विचार विमर्श करें, तत्पश्चात अपनी ओर से सोच विचार कर कुछ कदम उठाएं, ना कि दूसरों की सलाह पर उल्टा क्रोध जता दे। यदि आप किसी नए कारोबार को साझेदारी में आरंभ करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन ऐसे मसलों को लेकर अनुकूल रहेगा।

अंक 6

आज घरेलु वातावरण ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक समस्याओं के कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज आपके कुछ खास स्वजन भी आपके विरोध में नजर आ सकते हैं। घरेलु मनमुटाव को लेकर अपने मन में अहंकार का भाव अपने ऊपर हावी ना होने दें अन्यथा जीवन भर के लिए यह आपके रिश्तो को प्रभावित कर देगा। कार्यस्थल पर भी आज अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर बर्ताव बनाए रखें।

अंक 7

आपके लिए आज का दिन लाभकारी बना रहेगा, आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप जिस भी कार्य हेतु प्रयास करेंगे, सभी में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पुराने कुछ महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य भी बन जाएंगे। हालांकि आज आपके ऊपर कुछ हद तक आलस्य भी बना रहेगा जिस वजह से कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। आज समय को महत्व देंगे तो ही आप लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे।

अंक 8

कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आज आपका दिन थोड़ा व्यस्ततापूर्ण हो जाएगा जिस वजह से आप अपने परिवारवालों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इसका आपके मन में दुख बना रहेगा। हालांकि आज आपके अंदर आत्मविश्वास की भी कमी देखने को मिलेगी जिससे आपके कुछ कार्य थोड़े प्रभावित हो सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें, बाहरी खानपान से थोड़ा बचे अन्यथा सेहत बिगड़ सकती हैं।

अंक 9

घर-परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। किंतु पारिवारिक तौर पर आपके खर्च में वृद्धि होगी। आज के दिन निवेश करने से भी बचें, यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपके ऊपर आज आलस्य का भाव काफी हद तक हावी रहेगा। घर परिवार का वातावरण ठीक नहीं है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दिन परेशानियों व समस्याओं से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्य रहेगा।