विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 20 मई 2021

Daily Numerology Prediction 20 May 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 20 मई 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 2 है तो वही भाग्यांक 3 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है, अपने स्वास्थ्य पर अधिक से अधिक ध्यान दें अन्यथा किसी प्रकार के शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यों को लेकर जिम्मेदार बने, किन्तु अति शीघ्रता करना भी ठीक नहीं है अन्यथा आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आज आप अपनी जीवनशैली में परिवर्तन हेतु कुछ अमूलभुत कदम उठा सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपके नातेदारों के साथ भी संबंध बेहतर बने रहेंगे।

अंक 2

आज आपके उच्च अधिकारी काफी खुश नजर आएंगे, वे आपके कार्य की सराहना भी कर सकते हैं। वहीं आज आपको अपने नजदीकियों में से किसी की ओर से कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को दुखी कर देगा। यदि कार्यक्षेत्र सम्बंधित आप कोई महत्वपूर्ण फैंसला लेने जा रहे हैं, तो अच्छे से सोच विचार लें अन्यथा आगे चलकर आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।

अंक 3

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, किसी तथ्य को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसी जगह पर आप अत्यधिक ना बोलें। धैर्य धरे और समझदारी दर्शाए। आज आपको जो प्राप्त हो उसी में संतुष्टि का भाव रखने की आवश्यकता है ताकि आपका मन खुशहाल व शांत बना रहे।

अंक 4

सरकारी योजनाओं से जुड़े आपके जो भी पुराने अटके हुए कार्य होंगे, वे गतिशील होंगे। आपके लिए समय लाभकारी होगा। यदि आप निवेश के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे मसलों में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। संभावना है कि आज इसमें आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। आज आप कहीं पर्यटन से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं जिससे आपका मन तरोताजा होगा।

अंक 5

कारोबारी स्तर पर आज आपको कुछ नये सौदे मिल सकते हैं जिससे आप खूब लाभ की प्राप्ति करेंगे और उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आपका मन भी खुश रहेगा। हालाँकि दूसरी तरफ आर्थिक समस्याएं बरकरार रहेंगी, जिन्हे दूर करने हेतु आप प्रयासरत नजर आएंगे। संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर जो भी परेशानियां होंगी, आज उसका समाधान निकल आएगा। आज आपको अपने किसी के बारे में अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

अंक 6

आज आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर नजर आएंगे, आप इसके लिए काफी प्रयास भी करते दिखेंगे। आज आप अपनी जीवनशैली को सुधारने का प्रयास करें अन्यथा यह आपके प्रति नकारात्मक छवि सुदृढ़ कर देगी। आज नकारात्मक से स्वयं को दूर रखें और बुरी संगतियों से बचें। मांस-मदिरा के सेवन से भी बचें और ऐसी संगतों से भी दूर रहें, यह आपको पूरी तरह बर्बाद कर सकता है। वित्तीय मसलों को लेकर समय लाभकारी बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप जीत की प्राप्ति करेंगे।

अंक 7

आज कोई आपके मान सम्मान पर आघात पहुंचा सकता है। अतः ऐसे लोगों से सावधान रहें। आज खुद को चौकन्ना रखें और अपने मान सम्मान के प्रति डटे रहे। आज आपको कहीं घूमने-फिरने जाने का बढ़िया मौका प्राप्त हो सकता है। आज कारोबार में लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपके पर गंभीर आरोप लग सकते हैं, साथ ही इससे आपको काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।  गृहस्थ वातावरण आज बहुत बेहतर नहीं रहेगा जिससे आपका मन भी अशांत रहेगा।

अंक 8

आज आपको अपने खान-पान को लेकर काफी परहेजी बरतने की आवश्यकता है। अधिक तला भुना ना खाएं अन्यथा आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। खासतौर पर आज बाहरी खानपान से बचने का प्रयास करें। वर्तमान समय कुछ ठीक नहीं है। अतः स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। आज आपके घर परिवार का वातावरण सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा, हालांकि कुछ पारिवारिक जनों के मध्य आपसी मतभेद बने रह सकते हैं।

अंक 9

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बरकरार रहेगी। वहीं आज आप सामाजिक क्रियाकलाप को लेकर थोड़े अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप लोगों से अधिक से अधिक मिलने और उनके सहयोग का प्रयास रखेंगे। लोग भी आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि दर्शाएंगे और आपकी बातों को महत्व देंगे।