विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 20 जून 2021 रविवार

Daily Numerology Prediction 20 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 20 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 2 है तो वहीं भाग्यांक 4 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, आपको कोई खुशखबरी भी प्राप्त होगी जिससे प्रसन्नता और भी अधिक बढ़ जाएगी। हालाँकि घर परिवार का वातावरण ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक जनों के मध्य मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन को लेकर चिंता सताएगी।

अंक 2

आज आपका मन इधर-उधर की बातों पर अधिक ध्यान देगा। कोशिश करें कि अपने आपको अपने लक्ष्य अपने कार्य की ओर केंद्रित रखें। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार गुजरने वाला है। आज आपकी पदोन्नति होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

अंक 3

आज का दिन उमदा रहेगा। आपको आज कुछ नया और बेहतर सीखने का मिलेगा। कुछ चीजें आपको काफी प्रेरित करेगी। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन आनंदमय रहेगा, जीवनसाथी से आपका कुछ अधिक ही भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा। आज आपको खानपान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

अंक 4

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा किसी प्रकार के रोग से ग्रस्त हो सकते हैं। कारोबार में आ रही कठिनाइयों का आज हल निकल सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने एवं महत्व देने की आवश्यकता है। आज पारिवारिक तौर पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, सभी जन आपको महत्व देंगे।

अंक 5

आर्थिक मसलों को लेकर समय अनुकूल है, आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान से जुड़े मसलों को लेकर जो भी परेशानियां होंगी, उनकी शिक्षा-दीक्षा व कैरियर को लेकर जो भी उलझन होंगी, उन सभी का आज समाधान निकल सकता है। वहीं सेहत को लेकर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, आज स्वास्थ्य की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

अंक 6

आज आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन बढ़िया बना रहेगा, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आपके कुछ पुराने अटके हुए कार्यों के भी पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी को भी पूर्ण करने हेतु सक्रिय नजर आएंगे। वहीं गृहस्थ माहौल खुशहाल बना रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

अंक 7

आज गृहस्थ जीवन में वातावरण शानदार एवं सुखद बना रहेगा। आज आप स्वयं को पहले की अपेक्षा बेहतर महसूस करेंगे। आपके मानसिक तनाव में भी कमी आएगी। वहीं कारोबार को लेकर दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, थोड़ी उलझन बरकरार रहेंगी।

अंक 8

आज आपके मन में संतुष्टि व सुकून का भाव बना रहेगा। आज पारिवारिक परिवेश ठीक नहीं रहेगा, घर परिवार में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। हालांकि आप अपनी तरफ से संतुलन बनाकर ही रखेंगे, किंतु आपको अपने पारिवारिक विषय वस्तु पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि स्थिति बेहतर हो पाए।

अंक 9

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में साझेदारी करेंगे जो आपके मन को हर्षित करेगा। वहीं कानूनी विषय वस्तु को लेकर आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके कुछ नए-नए मित्र बनेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपको अपने प्रियतम से मुलाकात करने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।