विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2 अक्टूबर 2020

Daily Numerology Prediction 2 October 2020 Ank Jyotish Bhavishya

मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के अंकों का योग होता है। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 12 है तो आपके आपका मूलांक 1 + 2 = 3 होगा। वहीं यदि आपकी जन्म तिथि दो सामान्य अंको की होती है, जैसे कि 11 तो आपका मूलांक 1 + 1 = 2 होगा। किंतु यदि आप की जन्मतिथि केवल 1 अंकों की है जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 है तो आपका मूलांक 9 ही होगा। वहीं जातकों के पूर्ण जन्म तिथि अर्थात जन्म वर्ष, जन्म माह , जन्म तिथि तीनों के योग को भाग्यांक कहते हैं। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 अगस्त 2000 की है तो आप का भाग्य अंक 9 + 8 + 2 + 0 + 0 + 0 = 19 यानी कि 1 + 9 = 10 यानी कि कुल मिलाकर भाग्यांक 1+ 0 = 1 होगा।

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 2 है तो वही भाग्यांक 7 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। आप के समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आएंगी जिससे आपको डटकर सामना करने की आवश्यकता है। हो सके तो आज फिजूल के तत्वों में ना पड़े, अन्यथा आपके लिए समस्याओं से भरी चुनोती पूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी पर भी अनायास भरोसा करने से पहले भली भांति उसे परख लें अन्यथा यह आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकता है। आज कोई अन्य जन आपके उदार चरित्र का फायदा उठा सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे, अपने तजुर्बे व अनुभव के आधार पर आप अपने भविष्य हेतु कार्य क्षेत्र में कुछ विशेष परिवर्तन का मन बनाएंगे।

अंक - 2

किसी तथ्य को लेकर आप काफी दुविधा जनक स्थिति में रहेंगे, अनेकों परेशानियां आज आप को घेरे रहेंगी। आपका मन भी इन सभी से काफी परेशान और चिंतित बना रहेगा। किंतु आज आप अपनी मेहनत के बलबूते पर अपने अनुकूल परिणाम की प्राप्ति कर सकते हैं, आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाने वाली है। वहीं रिश्तों व संबंधों में दिल की जगह दिमाग से काम ले, भावुकता में आकर कोई भी लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आमदनी की वृद्धि हेतु आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आज आपके किसी समारोह आदि में सम्मिलित होने के आसार नजर आ रहे हैं।

अंक - 3

अचल संपत्ति से जुड़े मसलों के लिए आज का दिन विवादित हो सकता है, हालांकि आज संभावना यह भी है कि आपके सभी विवादित मसले सूलझ भी जाएंगे। भाइयों के साथ आपके संबंध कुछ ठीक नहीं रहेंगे, संभवत जमीन-जायदाद आदि से जुड़े मसलों पर वाद-विवाद अधिक बढ़ जाए जो अंततः आपसी समझदारी के द्वारा सुलझ भी जाएगा। वहीं आपको कुछ कार्यों में समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है, संभवत उन कार्यों में आप सफलता की प्राप्ति भी ना कर पाए। कारोबार में आज आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके सहकर्मी व स्वजनों में से ही किसी के वजह से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। संभवत आज आपका कोई अपना आपको धोखा दे जाए। अनैतिक कार्यों से आज स्वयं को बचाए रखने का प्रयत्न करें। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा।

आगे पढ़ें बाकी के नंबर का भविष्यफल...