विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2 जून 2021

Daily Numerology Prediction 2 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 2 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 2 है तो वही भाग्यांक 4 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप खुद को वित्तीय स्तर पर प्रबल महसूस करेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आज घर-परिवार के जनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं, किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। वहीं न्यायालय से जुड़े जो भी पुराने विवादित मसला होंगे, आज उसके सुलझ जाने की आशा है।

अंक 2

नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन सामान्य तौर पर बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य जुड़े विषय वस्तु को लेकर कुछ खास योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं जो आपको सफलता दिलाएंगी। आज आपको अपने कुछ खास मित्रों की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें की आज अपने आसपास के जनों एवं मित्रों से सतर्क रहें। इसके अतिरिक्त अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहें।

अंक 3

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर क्रियाशील नजर आएंगे जिससे आपके मन प्रसन्नचित रहेगा। आज आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर भी आपका दिन लाभकारी रहेगा, आज आपकी बौद्धिकता और समझदारी की सभी सराहना करेंगे। आज आप अपने घर के नवीनीकरण हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, आज अपने घर में नए फर्नीचर भी लगवा सकते हैं।

अंक 4

कार्यक्षेत्र सम्बंधित मसलों हेतु दिन शानदार रहेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आज आपके पुराने मानसिक तनाव के कारणों अर्थात आपकी पुराने मुश्किलों का निवारण निकल सकता है। वहीं संतान से जुड़े मसलों को लेकर भी दिन उत्तम ही रहेगा, आपकी संतान आज उन्नति की ओर बढ़ती हुई नजर आएगी।

अंक 5

आज आपके कुछ अटके हुए पुराने महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे, आपके द्वारा किए गए प्रयासों के आज रंग लाने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए कठिनाइयों से भरी रहेंगी, किंतु लाभकारी भी साबित होंगी। आज के दिन निवेश करना बेहतर परिणाम दिला सकता है। आज आपको अपने किसी सगे-संबंधियों की ओर से कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को विचलित कर देगा।

अंक  6

नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में आज आपको शानदार नतीजों की प्राप्ति होगी। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है जिन्हे लेते समय अनुभवी व्यक्तियों से परामर्श अवश्य ही कर लें। आज दूसरों की बातों पर ध्यान दें, किसी दूसरे के द्वारा की गई बातों की वजह से अपने जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दो।

अंक 7

आज आपकी सेहत की दशा में सुधार होने के आसार नजर आ रहे हैं जिस वजह से आप अपने आपको ताजा एवं सशक्त महसूस करेंगे। आज किसी कार्य को पूर्ण करने हेतु आप अधिक सक्रिय नजर आएंगे। ऐसे कार्य को पूर्ण करने हेतु आपके मन में उतावलापन बरकरार रहेगा। आज आप दूसरों की बातों पर ध्यान देकर अपने कार्य को ना बिगाड़े, अपने आपको सतर्क रखें। आज आपकी कुछ पुरानी समस्याओं का निवारण निकल सकता है। आर्थिक मसलों को लेकर दिन लाभकारी बना रहेगा।

अंक 8

कार्यक्षेत्र को लेकर दिन बढ़िया रहेगा, आज आपको आपके सहकर्मचारियों की ओर से कोई खास मदद मिल सकती है जिससे आपके महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे, अथवा आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा, आज आपको कुछ खास लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में आपको कोई सुखद व खुशी से भरा समाचार प्राप्त हो सकता है।

अंक 9

आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैंसला लेना पड़ सकता है जिसे लेने में अत्यधिक जल्दबाजी न करें, बल्कि सूझबूझ और अच्छे से सोच कर ही फैंसला लें अन्यथा आपके भविष्य की स्थिति इससे प्रभावित हो सकती है। आज आपके कुछ नए विरोधी बन सकते हैं, आपको उन सभी से सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं निजी जीवन का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा जिसकी वजह से आपके मन में उदासी की भावना छाई रहेगी।