विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 19 दिसम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 19 December 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 19 दिसम्बर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 1 है तो वही भाग्यांक 8 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक- 1

आज आपको धैर्य धरकर हिम्मत से कार्य लेने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर भी संयम बरतें, सोच समझकर ही कुछ भी बोले अन्यथा आपको यह महंगा पड़ सकता है। आज आप काफी हाथ दबा कर खर्च करेंगे, कंजूसी से कार्य करेंगे। पर बावजूद इसके आपके काफी धन खर्च हो जाएंगे। आपको आर्थिक मसलों को लेकर गंभीरता से विचार कर योजना बद्ध होने की आवश्यकता है। यदि आप योजनाबद्ध रहेंगे तो संभवत परिस्थितियां ठीक हो जाएँ। वहीं सेहत को लेकर समय ठीक नहीं है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर स्वयं भी चिंतित रहेंगे। आज गृहस्थ जीवन से सम्बंधित समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

अंक - 2

आर्थिक मसलों को लेकर आपके हालात बेहतर बने रहेंगे। आपको लाभ की भी प्राप्ति होगी। कई मार्गो से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कहीं आसपास के क्षेत्र में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपके गुप्त शत्रुओं में वृद्धि होगी जो आपके लिए और भी अधिक मुसीबत बनाने का कार्य करेंगे। हालांकि आज आपके अंदर जोश, उत्साह, उमंग व पराक्रम भी देखने को मिलेगा जिसके बलबूते पर आप हर चुनौतियों से सामना कर सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट व आनंदित रहेगा।

अंक - 3

आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है जिस वजह से आप परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल नहीं पाएंगे। वहीं घर परिवार का वातावरण भी बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आपको पारिवारिक कार्यों को संभालने एवं पारिवारिक हालात को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत होने की आवश्यकता है। इसको लेकर सावधानी बरतें। आज कुछ पुरानी बीमारियों के भी उभर जाने के आसार हैं। आपके स्वास्थ्य को लेकर समय अनुकूल नहीं है। वहीं माता-पिता, संतान आदि के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ बनेंगे, आप उनके साथ समय व्यतीत कर माहौल व हालात के साथ-साथ रिश्ते को भी मजबूत करने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने सभी कार्यों को नीतिगत तरीके से समझदारी से पूर्ण करेंगे।

अंक - 4

आज के दिन आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि आपके स्वास्थ्य को लेकर दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, पेट से जुड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर समय अनुकूल साबित हो सकता है। यदि आज आप कहीं निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो सोच समझ कर करें और दस्तावेजों का गहन अध्ययन अवश्य ही कर ले। आज के दिन आप जिस भी कार्य को संपादित करने जा रहे हैं, उसमें सतर्कता के साथ-साथ समझदारी बरते। आपको मित्रों की ओर से आपको बढ़िया सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप किसी विशेष पर्व, त्यौहार आदि में अपना समय व्यतीत कर सकते है।

अंक - 5

घर परिवार के किसी अविवाहित विवाह योग्य जन के विवाह से संबंधित वार्तालाप पूर्ण हो सकती हैं। घर परिवार का वातावरण काफी अच्छा खुशहाल व सुखद रहने वाला है। पारिवारिक जनों के साथ आपके मन का माहौल भी शांतिपूर्ण व खुशहाल रहेगा। आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप आध्यात्मिक धर्म आदि में अपना समय व्यतीत करेंगे और आत्मिक शांति की प्राप्ति की इच्छा रखेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपको आपके प्रेमीजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।

अंक - 6

आपका आज का दिन काफी लाभकारी साबित होने वाला है। आपको किसी विशेष परिणाम व कार्य में लाभ या सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में आपका आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके कारोबार भी उन्नति की ओर अग्रसर नजर आएंगे। आज आप स्वयं की भावनाओं पर नियंत्रण स्थापित करें। अत्यधिक भावुक होकर कार्य को ना बिगाड़े। अपने स्वभाव में नम्रता विनम्रता का भाव बनाये रखें अन्यथा स्तिथि हानिकारक साबित हो सकती है। वहीं घर परिवार के जनों के साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे।

अंक - 7

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज किसी विशेष कार्य में आपको काफी धन लगाना पड़ सकता है। आपके काफी धन खर्च हो जाएंगे। वहीं सामाजिक तथ्यों को लेकर आप थोड़े सीमित हो सकते हैं। घर परिवार का वातावरण खुशियों से भरा-पूरा रहने वाला है। आपको पारिवारिक जनों और मित्रों की ओर से विशेष सहयोग व खुशियों की प्राप्ति हो सकती है जो आपके मन को हर्षित करने के साथ-साथ आपको कोई विशेष सफलता भी दिलवा सकती है। आज आपके सरकारी व कानूनी लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। ऐसे मसलों में आपका आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आप आसानी से इन तथ्यों का समाधान निकाल लेंगे।

अंक - 8

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपका मन भी काफी पुलकित रहेगा। वहीं संतान के साथ आज आपको कहीं जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है, संभवतः आप संतान के संस्थान, कॉलेज, विद्यालय आदि भ्रमण या किसी अन्य तथ्य को लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ वातावरण आज थोड़ा व्यस्ततापूर्ण रह सकता है। घर में किसी प्रकार के समारोह, आयोजन आदि के आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं। यदि आज आप साझेदारी में कार्य आरम्भ करना चाह रहे हैं, तो सोच समझ कर करें और साझेदार का चयन भी बौद्धिकता व चतुराई के साथ करें।

अंक - 9

आज आपको आपके स्वजन व रिश्तेदारों की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। हालांकि आपका दिन तो तनाव से भरा हुआ गुजरने वाला है। किंतु कोई शुभ समाचार आपके मन के तनाव को निकाल के लिए खुश कर सकता है। आज आप अपने सभी कार्यों को बढ़ा पाने में सफल होंगे। आपके कार्य आसानी से आपकी चतुराई के बलबूते पर निकल सकते हैं। वहीं किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपने संपर्क अचानक अत्यधिक बढ़ाना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। किसी से भी संबंध सोच-समझकर बनाए। आज आपके प्रेमजीवन व संबंध आप के अनुसार बने रहेंगी और आपके संबंध प्रेम से भरे पूरे रहेंगे।