विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 18 जून 2021 शुक्रवार

Daily Numerology Prediction 18 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 18 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 9 है तो वहीं भाग्यांक 2 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपके ऊपर काफी अधिक कार्यभार बना रहेगा जिस वजह से आप अपने खुद को इसके बोझ तले दबा हुआ महसूस करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आप अपने घर परिवार के जनों हेतु भी समय नहीं निकाल पाएंगे जिस बात को लेकर आपके मन में मलाल रहेगा। संभवत इससे आपके रिश्ते की मधुरता भी प्रभावित हो सकती है। आज आपके पिताजी के साथ आपके संबंध काफी बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आज आपके जीवनसाथी की ओर से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

अंक 2

आज आप अपने घर परिवार के जनों के साथ अपना अधिकांश समय व्यतीत करेंगे। हालांकि आज आपको अपने सभी आसपास के जनों के ऊपर पैनी नजर बनाए रखने की आवश्यकता है, कोई अपना आपको कोई धोखा दे सकता है। अतः पूर्व से ही सावधान रहें। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आज आपको किसी श्रेष्ठ व बड़े पद पर नियुक्त व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने पिताजी और परिवार के साथ कहीं भ्रमण हेतु योजना बना सकते हैं।

अंक 3

दिन शानदार एवं शुभकारी है। आर्थिक मसलों को लेकर दिन अनुकूल एवं फायदेमंद बना हुआ रहेगा। आज के दिन किसी भी लापरवाही करने से बचे। वाहन चलाने से बचें अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना घटित हो सकती है जिससे चोट आदि लग सकती हैं। कोशिश करें कि आज के दिन यात्राओं पर भी ना जाए तो बेहतर रहेगा। प्रेम सम्बंधित मामलों में आज प्रियजन से भेंट करने का मौका मिल सकता है।

अंक 4

आज सामाजिक जनों के साथ आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपको यह क्रिया प्रसन्नता प्रदान करेगी। वहीं संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ सन्देश प्राप्त हो सकता है। आज घर में अतिथियों के आवागमन के भी योग नजर आ रहे हैं। आज आपकी यात्रा के भी योग बन सकते हैं। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन उमदा रहेगा, आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य के तनाव समाप्त होने की सम्भावना हैं।

अंक 5

कारोबारियों के लिए भाग्य से पूर्ण रहेगा, आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है जो आपके मन को खुशी करेगा और कारोबार को भी उन्नति प्रदान करेगा। आज के दिन यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आज आपके भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। वैवाहिक जीवन के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, आपको जीवनसाथी की ओर से किसी प्रकार की मदद मिल सकती है।

अंक 6

आज आप अपने गुप्त शत्रुओं पर विजय हासिल करने में सफल होंगे जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। आप अपने घर के बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे या उनके साथ ही घूमने फिरने भी जा सकते हैं। कारोबार में आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज आपके समक्ष कई मुश्किलें आएंगी, किंतु ये आपको प्रगति की ओर भी बढ़ाने का कार्य करेंगी।

अंक 7

आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि आर्थिक तौर पर हालात फिर भी ठीक ही रहेंगे क्योंकि आमदनी भी बेहतरीन होगी। आज कोशिश करें कि अधिक खतरों से भरे कार्य ना किए जाए तो बेहतर है। यह आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज आपकी योग्यता और भी अधिक बेहतर होगी। आप अपने आपको परिष्कृत होता हुआ महसूस करेंगे।

अंक 8

आज आपकी कुछ पुरानी विपदाओं का समाधान निकलेगा जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का भी आज निवारण निकल सकता है। आज सभी परिवारवालों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, किसी की सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है जो आर्थिक और मानसिक तनाव दोनों को बढ़ाने का कार्य करेगा। अपने खानपान को लेकर आप स्वयं भी सावधान रहे और इसमें परहेजी बरतें।

अंक 9

आज आपको अपने अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा यह आपके आर्थिक हालात को डगमगा देगा। आपको भविष्य के संबंध में विचार विमर्श करते हुए भी आर्थिक खर्च में अपने हाथ को थोड़ा समेट कर रखने की जरूरत है। आज घर परिवार में अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर विवादित वातावरण पुनः सक्रिय हो सकता है और मामले अधिक तूल पकड़ सकते हैं जिससे मन में तनाव का भाव बना रहेगा।