विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 जनवरी 2021

Daily Numerology Prediction 17 January 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 17 जनवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 8 है तो वहीं भाग्यांक 5 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आपका आज का दिन काफी बढ़िया गुजरने वाला है। आप हर एक कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे। दिन आपका आरामदायक भी रहेगा। हालांकि आज आपको छोटी-मोटी समस्याओं व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु यह सभी समस्याएं तत्कालीन रहेगी जो क्षणिक काल में ही समाप्त हो जाएंगी। कोशिश करें कि आप स्वयं को बुरी संगत से बचा कर रखें अन्यथा इन सभी का असर आपके मानसिक स्तिथि पर नकारात्मक तौर पर प्रभावी हो जाएगा।

अंक 2

कारोबार में आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र को लेकर आज आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी नई संभावनाओं की तलाश में नजर आएंगे। आपकी यात्रा उम्मीदें लेकर आ सकती है। आज आप धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु भी विचार-विमर्श कर सकते हैं। कहीं घूमने फिरने की योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। आपका आज का दिन उम्मीदों से भरा-पूरा व उन्नति प्रदायक साबित होने वाला है।

अंक 3

आपका आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। कार्य क्षेत्र में कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको संभवत अपने कार्यक्षेत्र में नुकसान भी झेलना पड़ जाए जो आपके लिए काफी बड़ी समस्या के रूप में उभर सकता है। दोपहर के बाद आपका समय काफी महत्वपूर्ण रहेगा, संभवत यह समय आपके लिए काफी लाभकारी व सकारात्मक साबित हो जो आपके मन को भी प्रसन्नता प्रदान करेगा, साथ ही आपके मन में आशा की किरणे बिखरने वाला साबित होगा।

अंक 4

आपका आज का अधिकांश समय कोर्ट-कचहरी आदि के क्रियाकलापों में व्यतीत हो सकता है। संभवत आज आपको अपने पारिवारिक जन व स्वजन आदि को लेकर अस्पताल आदि के भी चक्कर लगाने पड़ जाए। आज आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। शत्रु के क्रियाकलाप आपके मन को परेशान करेंगे। आप अपने शत्रुओं के संबंध में विचार कर काफी चिंतित नजर आएंगे, उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें किंतु उनकी गतिविधियों से स्वयं को तनावग्रस्त कर अधिक दुखी ना करें।

अंक 5

आज आप अपने किसी मित्र व स्वजन आदि की मदद से किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कर पाने में सफल होंगे। आपका आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। कारोबार में भी आप खूब मेहनत करेंगे और बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे। आपके कारोबार के विस्तार होने के आसार हैं। आज आपके मन में धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आकर्षण व सद्भावना बरकरार रहेगी। आप ऐसे क्रियाकलापों में काफी जोश एवं उत्साह से अग्रणी भूमिका अदा करेंगे।

अंक 6

आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किंतु आप किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को ले पाने में स्वयं को सक्षम महसूस नहीं करेंगे। आज आपको आपके स्वजनों व किसी के कार्यों से कोई महत्वपूर्ण प्रेरणा मिल सकती है जो आपके जीवन के उथल-पुथल का मार्गदर्शन करने वाली साबित होगी। आज आप अपनी तरफ से कोशिश करें कि अपने सहकर्मियों से बर्ताव बेहतर बनाकर रखें। हालांकि घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य तनाव की स्थिति बनी रहेगी, आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य वाद-विवाद बढ़ सकता है।

अंक 7

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आपके मध्य की पुरानी गलतफहमी आदि के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी। आपके परिश्रम के भी सफल एवं सार्थक होने के आसार हैं। आज के दिन आप किसी नए कार्य के आरंभ हेतु भी विचार कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन बढ़िया रहेगा।

अंक 8

संतान की शिक्षा व कार्य कार्य क्षेत्र आदि पर आप अपना धन लगाएंगे। संतान की उन्नति व विकास पर आपका पूरा जोर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्तिथियाँ आ सकती है जिन्हे आप अपनी मेहनत व बौद्धिकता के बलबूते पर अपने अनुकूल बना लेंगे। पारिवारिक जनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार का वातावरण आपके मन को आंतरिक तौर पर प्रसन्नता प्रदान करेगा।

अंक 9

सामाजिक क्रियाकलापों में आपका काफी समय जा सकता है। आप सामाजिक विचारधारा के कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सामाजिक विकास व क्रियाकलाप के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। आपका दिन आनंद व उत्साह से भरा पूरा रहेगा। आज आप अपने सभी कार्यों को जोश एवं उमंग के साथ पूर्ण करने का प्रयास करेंगे जिसमें संभवत आपको सफलता की प्राप्ति होगी। दिन आपका अनुकूल व बेहतर रहने वाला है।