विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 17 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 6

आज आपको उन्नति करने व बेहतरीन प्रदर्शन करने का कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने इस अवसर को मत गवाएं। मिलें मौके का अच्छे से फायदा उठाएं एवं बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को अपनी प्रतिभा का एहसास कराएं। वहीं शिक्षण से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया वाला है, आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आपके सभी कार्य योजना के अनुसार संपन्न होने वाले हैं। करीबी मित्र की ओर से आपको मुनाफा प्राप्त हो सकता है। आज आपकी विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज संभवत विद्यार्थियों की के संबंधित कार्य संपन्न हो जाए। आज आपके मन में कोई ऐसी बात रहेगी जिसे आप किसी के समक्ष प्रकट करके हल्का महसूस कर सकते हैं।

अंक - 7

कार्यक्षेत्र के विरोधी आज सजग रहेंगे, वे आपके विरुद्ध हावी होने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आपको अधिक सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है। वहीं आज आपके विदेश से संबंधित कार्यों के पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे है। आज आपकी मेहनत का बढ़िया परिणाम प्राप्त होगा। आप के कार्यों की प्रशंसा भी होगी, लोग आपके कार्यों की सराहना करते नहीं थकेंगे। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि इन सबके मध्य आपके कर्ज में अचानक वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे है, आपको अपने आर्थिक मसलों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके लिए यह परेशानियों का सबब बन सकता हैं। अपने भाई-बहन की ओर से कोई बढ़िया मुनाफा प्राप्त हो सकता है। कानूनी मामलों हेतु आज का दिन बढ़िया रहेगा, कोर्ट कचहरी आदि से संबंधित मामले में आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है।

अंक - 8

आर्थिक मामलों को लेकर आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है, इन दिनों आप के खर्च में अनायास बढ़ोतरी हो रही है। आपका दिन प्रतिदिन बढ़ता खर्च आपके लिए आगे चलकर बड़ा संकट बन सकता है। आज घर-परिवार में किसी स्वजन व सगे संबंधी को लेकर बुरी खबर प्राप्त हो सकती है जो आपके मन को दुखी व विचलित कर देगा। पारिवारिक माहौल भी इस खबर से बिगड़ जाएगा। आज आपकी यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं, यह यात्रा लंबी हो सकती है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है, सेहत में गिरावट महसूस होगी। घर-परिवार की समस्याओं व तनाव का आपको सामना करना पड़ सकता है, इन सभी परेशानियों के मध्य आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे जो आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आज आर्थिक मामलों में लेनदेन करना आपके लिए ठीक नहीं है।

अंक - 9

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा लम्हे व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके रिश्तों के मध्य की दूरियां समाप्त होंगी एवं रिश्ते मजबूत व प्रेममय होंगे। वहीं कारोबार में आपकी स्थिति के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपने कार्य क्षेत्र को बेहतर करने में लगे हुए रहेंगे। आज आपको किसी प्रकार के नये अवसर की प्राप्ति हो सकती है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित नजर आएंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन बढिया रहने वाला है। किसी भी प्रकार के निवेश करने से पूर्व उस तथ्य से जुड़ी पूरी जांच परख कर लें।