विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 16 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 16 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक 6

दूसरों की बातों में स्वयं को ना उलझाएं। आर्थिक मसलों में सतर्कता बरतें, आज आपको कोई अपने बातों में उलझा कर आपका आर्थिक नुकसान करा सकता है। ऐसे में आपको अधिक सतर्कता व सावधानी बरतने की आवश्यकता है, तभी आप समस्याओं व चुनौतियों से सामना कर पाएंगे। वहीं सरकारी कार्यों के संपन्न होने के योग बन रहे हैं। आज आपका कानूनी मामले में भी दिन बढ़िया रहने वाला है, निर्णय आपके अनुकूल ही रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के संबंध पहले की अपेक्षा काफी बेहतर हो जाएंगे, आप के मध्य स्थितियां सुधर जाएंगी, संभवत पुरानी गलतफहमी दूर हो जाएँ। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रह जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप अपने जीवन से संबंधित किसी लाभकारी तथ्य के संबंध में योजना बनाएंगे, मुमकिन है कि आप अपनी संतान के कैरियर व भविष्य को लेकर साथ मिलकर कोई योजना बनाएं। आपका आज का दिन घर-परिवार के साथ व्यतीत होगा, आप मौज मस्ती भरे खुशनुमा लम्हे व्यतीत करेंगे।

अंक 7

आज आपका मन किसी मनोरम दृश्य की ओर आकर्षित होगा। आप आकर्षण आदि में अपना अधिक समय दे सकते हैं जिस वजह से आज का दिन आपका कैसे कट जाएगा, आपको महसूस ही नहीं होगा। वहीं गृहस्थ जीवन में में आपके मन में संतान के प्रति प्रेम की भावनाएं अधिक उमड़ सकती है। आप अपनी संतान के लिए कुछ सुंदर उपहार आदि लाएंगे एवं उनके प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करेंगे, संभवतः आप उनके भविष्य हेतु निवेश, एफडी आदि करवा सकते हैं। आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे जिस वजह से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। संभवत आपके कई अटके कार्य भी बन जाए। अविवाहित, विवाह योग्य जातकों के विवाह संबंधित वार्तालाप होंगी, हो सकता है आज रिश्ता भी तय हो जाए। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन आज काफी हद तक समझौता पूर्ण रहेगा। आप एक-दूसरे के साथ सामान्य बर्ताव करने की चेष्टा में रहेंगे, जबकि मन ही मन कहीं ना कहीं दोनों के ह्रदय में खटास बनी रहेगी। आज आपके यात्रा के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आप के लिए सफलता प्रदान कर सकती है।

अंक 8

आज आपके मन में संतुष्टि की भावना रहेगी। आप अपने क्रियाकलाप व मेहनत से स्वयं को तृप्त महसूस करेंगे। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है जो आपके जीवन पर काफी प्रभाव डालेगा। संभवत यह निर्णय आपके जीवन हेतु अनुकूल ही रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आपके पुराने तनाव में कमी आएगी। संभवत ससुराल पक्ष की ओर से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आज आपको आपके अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने हेतु मददगार सिद्ध होगा। संभवत आप किसी अचल संपत्ति की खरीद आदि हेतु मन बना सकते हैं।

अंक 9

आपका आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। मन प्रफुल्लित रहेगा, घर परिवार की चिंताओं व पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आप आज मंत्र मुग्ध भाव मे होकर प्रसन्न चित्त नजर आएंगे। वहीं घर के छोटे बच्चों पर अथवा आपकी संतान के ऊपर आपका अधिक धन व्यय हो सकता है। घर-परिवार के अन्य खर्चों में भी आपका धन थोड़ा अधिक लग सकता है। आज आप अपने घर-परिवार में से किसी के साथ फिल्म देखने अथवा किसी गेम खेलने मनोरंजन के स्थान पर जा सकते हैं जिससे आपका मन खुश व तरोताजा बना रहेगा।